भारत
)
अगर सुप्रीम कोर्ट को ही कानून बनाना है, तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है. इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना साहब हैं - ये तीनों बातें भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहीं. हालांकि बीजेपी ने निशिकांत दुबे के बयान से किनारा कर लिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का न्यायपालिका और देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है. यह इनका व्यक्तिगत बयान है.