भारत
)
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक (Bahraich Wolf Attack) रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यहां भेड़िया बार-बार हमला कर रहा है और किसी-न-किसी को अपना शिकार बना रहा है. ताजा मामला बुधवार रात का है. थाना खैरीघाट इलाके के कोरियन पुरवा के टेपरा गांव में एक 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर भेड़िये ने हमला किया है. महिला अपने घर में सो रही थी तभी महिला पर आदमखोर भेड़िये ने हमला किया. हालांकि, तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद भेड़िया भाग निकला. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.