Advertisement

'2024 में BJP की 40 सीट घटाएंगे, सत्ता से कर देंगे बाहर' लालू यादव से मिलकर गरजे ललन सिंह

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे.

'2024 में BJP की 40 सीट घटाएंगे, सत्ता से कर देंगे बाहर' लालू यादव से मिलकर गरजे ललन सिंह

JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार में बीजेपी के सत्ता से बाहर करने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं. JDU ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD के साथ मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने गुरुवार को लालू यादव से मुलाकात कर इसके संकेत दिए. मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि वे 2024 में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे.

JDU अध्यक्ष ने कहा कि वह लालू यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिले और 2024 में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि टारगेट सिर्फ इतना है कि 40 सीटों पर बीजेपी को हराना है. 2024 में बीजेपी की 40 सीटें घटानी हैं. ललन सिंह ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे की बिहार के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी की हार हो.

ये भी पढ़ें- क्या राहुल गांधी, ममता और KCR के लिए 2024 में खतरा बनेंगे नीतीश कुमार?

इन तीन राज्यों में बीजेपी ने जीती थी 47 सीटें
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बिहार में बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटें जीती थी. जबकि जेडीयू भी 17 में से 16 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी. लेकिन इस बार चुनाव अलग होने वाला है. नीतीश कुमार ने 2024 में महागठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement