राज्य
गुजरात के Vadodara की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है जहां रुक-रुक कर बड़े ब्लास्ट हो रहे हैं.
डीएनए हिंदी: गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है. धमाके के बाद वहां पर भीषण आग लग चुकी है और अभी तक 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं एक बड़ी बात यह है कि इस आग के चलते लगातार इस केमिकल फैक्ट्री में आग लग रही थी.
जानकारी के मुताबिक दीपक नाइट्रेट कंपनी में ये जोरदार धमाका हुआ है. किन कारणों से ये हादसा हुआ है अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक लोगों के धमाके की आवाज दस किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी.
Gujarat | An explosion, followed by fire, occurred at Deepak Nitrite Company in Nandesari GIDC in Vadodara. Details awaited.
— ANI (@ANI) June 2, 2022
गौरतलब है कि अभी मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और लोग काफी डर गए हैं. हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें धुएं का बड़ा गुबार आसमान में देखने को मिल रहा है. बीच-बीच में आग की लपटें भी दिखाई पड़ रही हैं.
एक के बाद एक टारगेट किलिंग, कल सख्त कदम उठा सकते हैं अमित शाह
फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने बताया है कि ब्लास्ट एक बॉयलर में हुआ था. इसके बाद आग पूरे प्लांट में फैल गई और इसकी चपेट में आकर दो और बॉयलर फट गए. एक के बाद एक 8 धमाके सुने गए. इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.
Punjab: हाईकोर्ट ने पलटा Bhagwant Mann सरकार का फैसला, 424 VVIP को फिर मिलेगी सुरक्षा
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.