Advertisement

Ankita Murder Case: अंकिता की आखिरी विदाई में उमड़ा जनसैलाब, CM धामी के आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी

अंकिता के पिता ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेरी बेटी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी.

Ankita Murder Case: अंकिता की आखिरी विदाई में उमड़ा जनसैलाब, CM धामी के आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी

अंकित भंडारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित NIT घाट पर रविवार देर शाम अंकिता भंड़ारी (Ankita Bhandari) का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान हत्या के आरोपियों को फांसी देने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग के बीच हजारों लोगों ने नम आंखों से अंकिता को अंतिम विदाई दी. अंकिता के पिता ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेरी बेटी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अंकिता के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा.

श्रीनगर में एनआइटी घाट पर अंकिता के भाई अजय सिंह भंडारी ने उसके शव को मुखाग्नि दी. इससे पहले अंकिता के परिवार वालों ने अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने और उसे सार्वजनिक न किए जाने तक उसका अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था. बाद में सीएम धामी के समझाने और घटना की जांच कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन देने पर वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. 

ये भी पढ़ें- गंदे काम को तैयार नहीं थी अंकिता, इसलिए मार डाला, BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

CM धामी के आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी
अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या से पहले उसे चोट पहुंचाए जाने की बात कही गई है. हालांकि, रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है. अंकिता हत्याकांड के विरोध में श्रीनगर में दुकानें और बाजार बंद रहे. अंकिता के गांव श्रीकोट से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीनगर में दिन में लोगों की भीड़ ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटे जाम लगाया. लोगों ने सरकार से अंकिता के परिवार को मुआवजा दिए जाने और परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की मांग की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया और जाम खोला.

दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
सीएम धामी ने फिर दोहराया कि राज्य सरकार जघन्य हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी. उन्होंने कहा कि सभी कार्रवाई तय समय से हो रही हैं और कहीं कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. हत्याकांड को लेकर लोगों में गुस्से को स्वाभाविक बताते हुए उन्होंने कहा, ‘अपराधी चाहे जो भी हो. कोई बचने वाला नहीं है. दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का हमने संकल्प लिया है. धामी ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार की जो भी सहायता संभव होगी की जाएगी.'

यह भी पढ़ें- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई, CM धामी ने दिए निर्देश

नहर में मिली थी अंकिता भंडारी की लाश
अंकिता भंडारी ऋषिकेश (Rishikesh) में बीजेपी नेता के बेटे के एक रिजॉर्ट में काम करती थी जिसकी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी और उसका शव नहर से बरामद हुआ था. इस मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य (Pulkit Arya), उसके मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता गिरफ्तार किया है. अंकित गुप्ता ने लड़की को नहर में धकेलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी. मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है, जो पूर्व में दर्जाधारी राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.  हालांकि,घटना के बाद बीजेपी ने आरोपी के पिता को पार्टी से निकाल दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement