Advertisement

Sukhvinder Singh Sukhu New CM: बेटे के CM बनने पर भावुक हुईं मां, बोलीं- मैं चाहती थी नौकरी करे

Sukhvinder Singh Sukhu Takes Oath: सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर उनकी मां भावुक हो गईं. जानिए उन्होंने क्या कहा...

Sukhvinder Singh Sukhu New CM: बेटे के CM बनने पर भावुक हुईं मां, बोलीं- मैं चाहती थी नौकरी करे

Sukhvinder Singh Sukhu Mother

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने रविवार को शिमला के रिज मैदान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली. वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर सुक्खू की मां भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे को नौकरी कराना चाहती थीं. 

दरअसल, सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता जी को जब पता चला कि वह हिमाचल के मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो वह बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने कहा, 'हम चाहते थे कि वह एक नौकरी करे. उसने कई नौकरियां की भी थी, लेकिन सब छोड़ दी. हमने पूछा नौकरी क्यों नहीं करना चाहते हो? तो उन्होंने कहा कि मैं पढ़ना चाहता हूं. मुझे पढ़ाई करनी है. इसके बाद हमने उसे पढ़ाया. आज मुख्यमंत्री बन गया है तो वह अच्छा-अच्छा काम करेगा और दुनिया को ऊपर लेकर जाएगा.'

ये भी पढ़े- Himachal Pradesh New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए CM, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

जमीन से जुड़ा चेहरा होने की छवि
सुक्खू एक सरकारी रोडवेज ड्राइवर के बेटे हैं और खुद भी लंबे समय तक काउंटर पर बैठकर दूध बेचने का काम किया है. इसके चलते उनकी छवि जमीन से जुड़े नेता की मानी जाती है. वे लंबे समय तक पार्टी संगठन में रहे हैं. इस कारण जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक उनकी पकड़ को विपक्षी नेता भी मानते हैं. खुद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के जरिये कांग्रेस को दोबारा जमीनी स्तर पर जनता से जोड़ने की कवायद कर रहे हैं. ऐसे में सुक्खू के चयन को भी इसी कोशिश से जोड़ा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री कौन हैं, कैसे बढ़ा सूबे में सियासी कद? जानिए

देखें वीडियो-

4 बार लगातार विधायक
सुखविंदर सिंह सुक्खू  2003 में हिमाचल की नादौन विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़े और चुनाव जीते. इसके बाद 2007, 2017 और अब 2022 में इस सीट से लगातार चौथी बार विधायक चुनकर आए हैं. उन्हें 2008 में प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था. 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement