Advertisement

Sidhu Moose Wala Murder: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana के फतेहाबाद से Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया, किरमरा गांव से गिरफ्तार दो युवकों के घर रुके थे शूटर.

Sidhu Moose Wala Murder: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सिद्धु मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) मर्डर केस में एक और बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद से पवन गुर्जर व प्रदीप नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के फतेहाबाद शहर में होटल हैं.

पवन और प्रदीप दोनों पर दर्ज हैं अपराधिक मुकदमें

पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी पवन गुर्जर पर आरोप है कि उसके फतेहाबाद स्थित सांवरिया होटल में गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या करने वाले शूटर रुके थे. वहीं दूसरे युवक प्रदीप पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं. प्रदीप पर नशे और अन्य अपराधों से जुड़े आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. पवन पर भी फिरौती मांगने और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज है.

यह भी पढ़ेः Sidhu Moose Wala मर्डर केस में खुलासा- दो दिन पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश, पाकिस्तान से मंगवाए हथियार!

किरमारा गांव से दो युवक गिरफ्तार, इन्हीं के घर रुके थे शूटर

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल टीम ने सोमवार करीब 5:00 बजे किरमारा गांव में दाबिश दी. यहां पुलिस ने गांव के पास खेतों में बने घर से गांव के दो युवकों मनीष और नवदीप को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में युवकों के परिजनों ने बताया है कि वह पुरानी गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करते हैं.

परिजनों ने बताया कि उनके साथ प्रदीप नाम का एक युवक भी काम करता है, उसी के साथ दो युवक उनके घर रुके थे. जांच में सामने आया है कि मनीष और नवदीप के घर पर रुके ये दोनों युवक सिद्धू मूसे वाला के हत्यारे शूटर प्रियव्रत फौजी और अंकित थे. जांच में यह भी सामने आया है कि इन्हीं युवकों के घर बैग में हथियार रखे गए थे. पुलिस ने दबिश के दौरान असाल्ट राइफल, नौ डेटोनेटर, नौ हैंड ग्रेनेड और तीन पिस्टल यहां से बरामद की हैं.

यह भी पढ़ेः Sidhu Moose Wala हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों को किया गिरफ्तार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement