Advertisement

Rajasthan: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

राजस्थान के बांसवाड़ा में 24 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला. महिला के पिता ने हत्या का अंदेशा जताते हुए केस दर्ज कराया है.

Rajasthan: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है. जहां एक विवाहिता का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला. मृतक विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच की मांग की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के मुताबिक मामला राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के गांव परवाली का है. जहां एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. इस मामले की जानकारी देते हुए आनंदपुरी थानाधिकारी दिलीप सिंह चारण ने बताया कि परवाली निवासी कमला (24) सोमवार दोपहर को 2 बजे घर से निकली थी, जिसका शव दूसरे दिन सुबह उसके घर से 2 किमी दूर एक खेत में बबूल के पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला. मृतक महिला के पति का नाम सुरेश डामोर बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ेः Uttar Pradesh के प्राइमरी स्कूलों में दिखाई देगा यह बदलाव, योगी सरकार का फैसला

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा. इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेः Ranchi Violence: 'वासेपुर गैंग' व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का है आरोप

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement