Advertisement

छत्तीसगढ़ में नर्स के साथ गैंगरेप, स्वास्थ्य केंद्र में हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी, बनाया अश्लील वीडियो

छत्तीसगढ़ में एक नर्स के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई. हैवानों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ में नर्स के साथ गैंगरेप, स्वास्थ्य केंद्र में हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी, बनाया अश्लील वीडियो

कोच्चि में मॉडल से गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से गैंगरेप (Gang Rape) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एक नर्स के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया. आरोपियों ने इस दौरान अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे. पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वारदात झगराखांड थाना क्षेत्र के चिरमिरी इलाके की है. यहां हैवानों ने स्वास्थ्य केंद्र के अंदर नर्स के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस अधिकारी दीपेश सैनी ने बताया कि पीड़िता यहां के उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स है. उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में माध्यमिक स्कूल, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भी है. 21 अक्टूबर को नर्स स्वास्थ्य केंद्र में अकेली थी, क्योंकि दिवाली की वजह से स्कूल और आंगनबाड़ी की छुट्टी थी. इसी दौरान दोपहर 3 बजे पांच लोग स्वास्थ्य केंद्र में अंदर घुस आए. नर्स ने जब उनको रोका तो उन्होंने बंधक बना लिया. इतना ही नहीं दरिंदों ने नर्स के हाथ-पैर बांध दिए और फिर गैंगरेप किया.

ये भी पढ़ें- यूपी में डायलिसिस के दौरान बिजली गुल होने से मरीज की मौत, जांच के आदेश

रेप के दौरान पीड़िता का बनाया वीडियो
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रेप करते समय पीड़िता का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे. शाम के 5 बजे पीड़िता के हाथ-पैर खोले और मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे स्कूटी से घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई. यह सुनवकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement