Advertisement

UP Crime News: छेड़खानी की शिकायत पर दलित परिवार पर दबंगों ने किया हमला, 11 सदस्य हुए घायल 

Crime In UP: जालौन में एक दलित परिवार पर दबंगो का कहर टूटा है. दबंगों ने पीड़ित परिवार के 11 सदस्यों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया.

UP Crime News: छेड़खानी की शिकायत पर दलित परिवार पर दबंगों ने किया हमला, 11 सदस्य हुए घायल 

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूपी में एक दलित परिवार के लिए अपनी भतीजी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया है. पीड़ित परिवार ने छेड़खानी की शिकायत जब थाने में की तो इसकी भनक दबंगों को लगी तो बाहरी लोग बुलाकर दलित परिवार पर हमला बोल दिया था. इस हमले में परिवार के 11 लोग घायल हो गई जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. 

परिवार पर लाठी-डंडे से हमले का आरोप
आपको बता दें कि पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के नवलपुरा गांव का हैं. जहां पर एक युवती शौच के लिए गई तो गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उसकी साथ छेड़खानी की थी. छेड़खानी का शिकार हुई युवती ने यह बात अपने घर आकर परिजनों को बताई तो परिजनों ने कालपी कोतवाली में इसकी शिकायत की थी. परिवार का कहना है कि एक दिन बाद दबंग लोगों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसकर लाठ -डंडों और लोहे की रोड से हमला बोल दिया था. इस हमले परिवार के 11 सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: AAP MLA Amanatullah Khan को मिली जमानत, बुलडोजर अभियान का कर रहे थे विरोध

महिलाएं और बच्चे भी हुए घायल
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि हमने एक दिन पहले शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी. परिवार की 5 महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

5 आरोपियों की गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र मामला हैं इसमें एससी-एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका मेडिकल कराया जा चुका है. मारपीट को अंजाम देने वाले 5 लोगों की  गिरफ्तारी की जा चुकी है. सीओ कालपी जांच कर रहे हैं जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को बाहर निकाला

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement