Advertisement

UP Aligarh: नई नवेली दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगी थी सड़क, बीजेपी सांसद ने 35 दिन में बनवाई

अपने मित्र के यहां वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे सांसद, दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांग ली सड़क. नई नवेली दुल्हन को मंदिर जाने में होती थी परेशानी.

UP Aligarh: नई नवेली दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगी थी सड़क, बीजेपी सांसद ने 35 दिन में बनवाई

Image Credit - DNA India

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में वहां के सांसद का नई नवेली दुल्हान को दिया गया उपहार लोगों को पसंद आ रहा. उपहार के लिए सांसद की तारीफ हर जगह हो रही है. दरअसल अलीगढ़ में नई नवेली दुल्हन ने बीजेपी सांसद सतीश गौतम से मुंह दिखाई में सड़क मांगी थी. सांसद ने उसकी इच्छा पूरी करते हुए 35 दिन में सड़क का निर्माण करा दिया.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में नई नवेली दुल्हन ने बीजेपी सांसद सतीश गौतम से मुंह दिखाई में सड़क मांगी थी. सांसद ने अपना वादा पूरा करते हुए 35 दिन में बनवाई सड़क बनवा दी. हालांकि बारिश पड़ने के कारण सड़क निर्माण का काम 5 दिन की देरी से पूरा हुआ.

यह भी पढ़ेः Prayagraj violence: क्या प्रयागराज हिंसा में शामिल थीं आफरीन फातिमा, अब क्यों नाम आया सामने

ये पूरा मामला अलीगढ़ (Aligarh) की खैर तहसील के कशीसो गांव का है. जहां भाजपा सांसद सतीश गौतम (MP Satish Gautam) मुंह दिखाई करने के लिए अपने मित्र नवीन शर्मा के यहां गए थे. इसी दौरान हाथरस जनपद के बामनोली गांव से ब्याह के आई प्रियंका शर्मा उर्फ बबली ने सांसद से मुंह दिखाई में सड़क बनवाने की मांग कर डाली, सांसद ने प्रियंका को बहुत जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार नई नवेली दुल्हन को रास्ते में कीचड़ होने के चलते मंदिर जाने में परेशानी होती थी. सांसद ने दुल्हन की परेशानी को देखते हुए 35 दिन में 120 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करा दिया. सड़क बनवाने के लिए दुल्हन और उसके परिवार ने सांसद सतीश गौतम (MP Satish Gautam) का शुक्रिया अदा किया.

यह भी पढ़ेः Agnipath Yojana: कैसे होगी भर्ती? जानिए ट्रेनिंग, सैलरी और पेंशन से जुड़े हर सवाल का जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement