Advertisement

Mumbai local train: मुंबई में लोकल ट्रेनों की सेवाएं हुईं ठप, स्टेशनों के बाहर भारी भीड़, देखें VIDEO

सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर दहीसर और बोरीवली के बीच बिजली का तार टूट जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया.

Mumbai local train: मुंबई में लोकल ट्रेनों की सेवाएं हुईं ठप, स्टेशनों के बाहर भारी भीड़, देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन (Mumbai Local Delayed) की सेवाएं आज सुबह दहिसर से बोरीवली के बीच OHW यानी ओवर हेड वायर केबल टूटने के कारण प्रभावित हुईं. इसके कारण हजारों यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा. कई ट्रेनें घंटों तक अटकी रहीं जिसके कारण सकड़ों यात्रियों ने ट्रेन से उत्तर पैदल चलने का फैसला किया. फिलहाल OHW का सुधार कार्य चालू है और सभी ट्रेनों को धीमी गति से ट्रैक पर चलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं.  

पश्चिमी रेलवे (Western Railway) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर दहीसर और बोरीवली के बीच बिजली का तार टूट जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया. उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि इसके कारण तेज गति से चलने वाली लोकल ट्रेनों में 15 मिनट तक की देरी हुई. चूंकि कुछ ट्रेन खामी के कारण बीच रास्ते में ही रुक गयी थी तो कई यात्री बोगियों से उतरे और अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए पटरियों पर पैदल चलने लगे. पटरियों पर चलते हुए यात्रियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुईं.  

ये भी पढ़ेंः Bulldozer in Shaheen Bagh: शाहीन बाग में आज चलेगा बुलडोजर, MCD को मिला पुलिस का साथ

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खामी को सुबह सात बजकर 23 मिनट पर ठीक कर दिया गया. बाद में ट्रेनों की सामान्य आवाजाही बहाल हो गयी.मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे रोज तकरीबन 3,000 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का संचालन करता है और हर दिन करीब 75 लाख यात्री इन ट्रेन से यात्रा करते हैं. लोकल ट्रेनों को मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है.  

इनपुट - भाषा 

ये भी पढ़ेंः Bhagwant Mann की तारीफ के बाद अब मुलाकात भी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, AAP में होंगे शामिल?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement