Advertisement

MP Murder Case: चोरी के शक में युवक की बांधकर पिटाई, आंखे फोड़ी, हुई दर्दनाक मौत

चोरी के संदेह में एक युवक को कुछ लोगों ने बर्बरता के साथ बांधकर पीटा और उसकी आंखें फोड़ दीं. इसके बाद उसकी जीभ भी काट दी.

MP Murder Case: चोरी के शक में युवक की बांधकर पिटाई, आंखे फोड़ी, हुई दर्दनाक मौत

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) जिले से बर्बरता की तस्वीर सामने आयी है. जहां मानपुर क्षेत्र के दुलहरा (Dulhara) गांव में कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए युवक की एक आंख फोड़ दी, उसका एक हाथ भी तोड़ दिया और उसकी जीभ भी काट दी. 

यह भी पढ़ेः Delhi Crime: आरोपी ने घर में घुसकर महिला और दो बेटियों की जमकर पिटाई, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान लक्ष्मी कुशवाहा के रुप में हुई है. बता दें कि ग्राम दुलहरा (Dulhara) निवासी सुखनंदी खटीक के घर कुछ माह पहले चोरी हुई थी. चोरी का संदेह लक्ष्मी कुशवाहा पर जताया गया था. पता चला है कि लक्ष्मी फिलहाल शहडोल जिले के ग्राम पौंड़ी में अपने नाना शिवप्रसाद कुशवाहा के घर में रहकर मजदूरी कर रहा था. वहीं से कुछ लोगों ने मृतक को उसके नाना के घर शहडोल के पौड़ी से उठाया और उसके घर ले गए, आरोपी रास्ते में भी मृतक के साथ मारपीट कर रहे थे. आरोपी मृतक को उसके घर लाकर भी मारते हुए सच उगलवाने का प्रयास कर रहे थे. आरोपियों ने युवक को रस्सी से बांधकर मारते हुए बर्बरता की हदें पार कर दीं.

घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ चल रही है.

यह भी पढ़ेः President Election 2022 Schedule: 18 जुलाई को वोटिंग, 21 को होगी 'नए महामहिम' की घोषणा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement