Advertisement

उद्धव ठाकरे को एक और झटका देंगे एकनाथ शिंदे, MVA के 12 MLC के नामों की लिस्ट वापस लेगी सरकार

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे सरकार ने दो साल पहले 12 नामों की सूची दी गई थी जिन्हें राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी कोटे के तहत महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) में नामित किया जाना था.

उद्धव ठाकरे को एक और झटका देंगे एकनाथ शिंदे, MVA के 12 MLC के नामों की लिस्ट वापस लेगी सरकार

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक और बड़ा झठका देने जा रहे हैं. एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उन 12 एमएलसी (MLC) के नामों की सिफारिश रद्द की जाए जो पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) सरकार द्वारा दिए गए थे. 

जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने एमवीए गठबंधन सरकार की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई MLC के नामों की सूची को वापस ले ली है. शिंदे जल्द ही अब एमएलसी की नई सूची देंगे. पिछली उद्धव सरकार ने 12 नामों की सूची दी गई थी जिन्हें राज्यपाल कोटे के तहत महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) में नामित किया जाना था. ये लिस्ट 2 साल पहले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को सौंप गई थी लेकिन अब तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया था.

ये भी पढ़ें- खुल गया Sonali Phogat की हत्या का राज! सुधीर सांगवान ने कबूली साजिश की बात

इस लिस्ट में किन-किन थे नाम

  • शिवसेना से इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, नितिन बानुगड़े पाटिल, विजय करंजकर और चंद्रकांत रघुवंशी के नाम थे.
  • NCP की तरफ से एकनाथ खडसे, यशपाल भिंगे, राजू शिट्टी और गायक आनंद शिंदे के नाम थे.
  • कांग्रेस के रजनीताई पाटिल, सचिन सावंत, अनुरुद्ध वांकर और मुजफ्फर हुसैन थे.

ये भी पढ़ें- Mission 2024: नीतीश कुमार का दावा, अबकी बार 50 पार नहीं कर पाएगी बीजेपी 

शिंदे की विधायकी पर मंडरा रहा है खतरा
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच खींचतान जारी है. दोनों के बीच असली शिवसेना और नकली शिवसेना का विवाद भी जारी है और यह मामला सुप्रीम कोर्ट समेत चुनाव आयोग की देखरेख में है. ऐसे में चर्चा है कि कुछ ऐसे विधायक भी हैं जो मंत्री न बन पाने की स्थिति में उद्धव ठाकरे गुट के साथ जा सकते हैं ऐसा होता है तो एकनाथ शिंदे के लिए यह बड़ी मुश्किल होगी और उनकी सीएम की कुर्सी जाने के साथ ही विधायकी भी जा सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement