Advertisement

Madhya Pradesh: युवक की बेहरमी से पिटाई, अंगारों से दागा, एक आंख से दिखाई देना हुआ बंद

गुना में उधारी के पैसे लेने गए युवक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, मोबाइल और पैसे भी छीने. आरोपियों में एक महिला भी शामिल.

Madhya Pradesh: युवक की बेहरमी से पिटाई, अंगारों से दागा, एक आंख से दिखाई देना हुआ बंद

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना से हैवानियत से भरी एक खबर सामने आयी है. जहां महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बड़ी बेरहमी के साथ पिटाई कर दी. इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आयी हैं. जानकारी के मुताबिक पीड़ित उधारी के पैसे लेने गया था उसी समय यह घटना हुई. पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी से भी की है.

यह भी पढ़ेः Hamidia Hospital Bhopal: 52 नर्सों का आरोप, हाफ पैंट में चेंजिंग रूम में घुस आते हैं डॉक्टर, रेप की भी कोशिश

मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) जिले के विजयपुर इलाके का है. जहां कोलुआ पठार निवासी गोपाल सिंह बंजारा ने बताया कि वह पंजेड़ा गांव में बाबूलाल बंजारा के यहां उधारी के रुपये लेने जा रहा था. उसी दौरान रात करीब 8 बजे भंवरलाल बंजारा और उसके लड़के चैनसिंह, मन्नूलाल ने उसे रास्ता में रोक लिया. पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और फिर पीटने लगे. पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे अंगारों से दागा और पैसे, मोबाइल भी छीन कर ले गए. मारपीट की इस घटना में युवक की दोनों आंखों में गंभीर चोटें आयी हैं. युवक की एक आंख से खून बहने लगा, जिसके चलते उसे दिखना बंद हो गया है.

युवक ने दर्ज कराया केस

पीड़ित युवक ने मंगलवार को राघोगढ़ (Raghogarh) थाने में मामले की शिकायत की है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की है. हालांकि पीड़ित ने पुलिस पर मेडिकल ठीक से नहीं कराने और सामान्य धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप भी लगाया है.

यह भी पढ़ेः ऐन मौके पर क्यों बदलनी पड़ी पीएम मोदी की Tukaram Pagdi, क्या थे वो विवादित शब्द, जानें पूरा मामला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement