Advertisement

अंबाला: मर्डर या सुसाइड! एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, फंदे पर लटकी थी घर के मुखिया की लाश

Haryana News: अंबाला में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. परिवार के मुखिया सुखविंदर सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.

अंबाला: मर्डर या सुसाइड! एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, फंदे पर लटकी थी घर के मुखिया की लाश

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के अंबाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के 6 लोगों के शव उनके आवास पर मिले हैं. परिवार के मुखिया सुखविंदर सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

घटना अंबाला के गांव बलाना की है. यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घर के मालिक सुखविंदर सिंह का शव पंखे से लटका हुआ था. जबकि सुखविंदर की माता,पिता,पत्नी व दोनों बेटियां मृत पड़ी हुई थीं. सुखविंद्र एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर था. आज उसकी छोटी बेटी का जन्मदिन था.

ये भी पढ़ें- UP: योगी आदित्यनाथ के OSD की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. ये मामला आत्महत्या का है या फिर इनकी हत्या की गई है, इस बात का खुलासा नहीं अभी हुआ है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें- पति को 'Husband' कहने पर छिड़ा विवाद, आखिर क्या होता है इस शब्द का मतलब?  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement