Advertisement

Gyanvapi Masjid Survey: आज पेश नहीं होगी ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, कोर्ट से मांगा जा सकता है 2-3 दिन का समय

Gyanvapi Masjid Survey: कमेटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कोर्ट से समय मांग सकती है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई होगी.  

Gyanvapi Masjid Survey: आज पेश नहीं होगी ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, कोर्ट से मांगा जा सकता है 2-3 दिन का समय
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) सर्वे मामले में आज वाराणसी की सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कर 17 मई को रिपोर्ट देने का आदेश दिया था. सूत्रों का कहना है कि ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट आज यानी मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं होगी. कमेटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कोर्ट से 2-3 दिन का समय मांग सकती है.  

सोमवार को भी हुआ था सर्वे
ज्ञानवापी मस्जिद
में सर्वे का काम शनिवार को शुरू हुआ था. कोर्ट के आदेश के तहत रोजाना सुबह 8 बजे से दोपहर 12  बजे तक सर्वे का समय निर्धारित किया गया था. सोमवार को भी सुबह दो घंटे के लिए सर्वे का काम जारी रहा. जानकारी के मुताबिक सर्वे में टीम को काफी साक्ष्य मिले हैं. ऐसे में इसकी रिपोर्ट तैयार होने में समय लग सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Places of worship act: प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट क्या है? ज्ञानवापी केस में क्यों बन सकता है सबसे बड़ा आधार 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज 
इस मामले में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दाखिल की गई है. इस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने के वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ अंजुमन मस्जिद कमेटी की याचिका पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच सुनवाई करेगी.

ये भी पढ़ेंः  वाराणसी कोर्ट में पेश होगी ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई आज

सर्वे में क्या मिला? 
तीन दिन तक ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे में सोमवार को हिंदू पक्ष द्वारा मस्जिद में स्थित एक कुएं में शिवलिंग होने का दावा किया था. इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में जहां-जहां शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है उस जगह को तुरंत सील किया जाए. कोर्ट ने अपने आदेश में शिवलिंग को 'महत्वपूर्ण साक्ष्य ' बताया है. कोर्ट ने सीआरपीएफ के कमांडेंट को आदेशित किया है कि वह इस इलाके के सील कर कर दें. इसके अलावा वहां मुस्लिमों के प्रवेश के भी वर्जित कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Gyanvapi Survey: ओवैसी बोले- बाबा नहीं मिले हैं, फव्वारे को बताया जा रहा है शिवलिंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement