Advertisement

पति पर शक, खुद का अफेयर... 65 तोला सोना देकर पत्नी ने कराई थी हत्या, ऐसे खुला राज

Haryana News: पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश को मारने के लिए उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी बबलू खान को 56 तोले सोने की सुपारी दी थी.

पति पर शक, खुद का अफेयर... 65 तोला सोना देकर पत्नी ने कराई थी हत्या, ऐसे खुला राज

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई. यहां पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक महिला के प्रेमी ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की थी. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला ने पति की हत्या (Murder) करने के लिए 65 तोले सोने की सुपारी दी थी. 

घटना गुरुग्राम के पालम विहार इलाके की है. जहां 29 की रात को निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने गिरफ्तार किए महिला के पति की पहचान मोहमुद्दीन के रूप में हुई है. पूछताछ आरोपियों ने बताया कि मृतक कहां सो रहा है और कब उसको अपनी गोलियों का शिकार बनाना है इसकी जानकारी खुद मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों को दी थी. जिसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें- Viral News: टीचर को हुआ अपनी स्टूडेंट से प्यार, शादी के लिए बन गई लड़का

पुलिस ने बताया कि मृतक धर्मेश और पत्नी नीतू के बीच पिछले कुछ दिनों से अवैध संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी. दोनों का एक दूसरे पर अफेयर का शक था. इसी विवाद के चलते मृतक प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश अपनी निर्माणाधीन साइट पर पिछले 3 दिनों से रात में सो रहा था. इसी का फायदा उठाकर पत्नी ने धर्मेश का काम पूरा करने का प्लान बनाया. इसी उद्देश्य से मृतक की पत्नी नीतू ने अपने हाथ से बबलू खान को इसकी जानकारी दी और बबलू अपने एक साथी मोहमुद्दीन के साथ मौके निर्माणधीन इमारत पर पहुंच गया. यहां  प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून कर मौके से फरार हो गए .

पत्नी ने 65 सोने तोले में दी थी सुपारी
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश को मारने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी बबलू खान को 56 तोला सोना की सुपारी दी. यानी करीब 32 लाख से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी भी बबलू खान को दी गई. ताकि बबलू उसके पति को मौत के घाट उतार सके. फिर बाद में दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया था. हालांकि शुरुआत में जब मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू से पूछताछ की गई तो नीतू ने अपना जुर्म नहीं कबूला लेकिन जब उस पर पुलिस ने सकती से पूछताछ की तो नीतू ने तमाम रहस्यों से पर्दा हटा दिया और उसके बाद जो कहानी निकलकर सामने आई . पुलिस भी हैरान हो गई.

ये भी पढ़ें- EWS Reservation: अनंतकाल तक नहीं चल सकता आरक्षण- सुप्रीम कोर्ट

नौकरानी ने कराया था अफेयर
पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक धर्मेश के पास करोड़ों की संपत्ति थी लेकिन उसके संबंध किसी और से थे. इसी के चलते आपस में पति-पत्नी के झगड़े हुआ करते थे. पुरानी मेड को भी हटा दिया गया था लेकिन उसके बाद जब दूसरी मेड को रखा गया तो उसने नीतू का दोस्ती बबलू खान करवाई दी. नीतू और बबलू खान की पहली मुलाकात उत्तराखंड की पहाड़ियों के बीच देहरादून में करवाई गई. यहां से बबलू खान और नीतू का प्यार परवान चढ़ा और धर्मेश को साइड हटाने का प्लान बनाया गया. पुलिस की माने तो नीतू धर्मेश की मौत के बाद जहां धर्मेश की करोड़ों की प्रॉपर्टी की वारिश बनना चाहती थी. वहीं प्रॉपर्टी हड़पने के बाद बबलू खान को अपना सोहर भी बनाना चाहती थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement