Advertisement

Jharkhand: कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट ने बताया कि घटना अदालत परिसर में नहीं हुई है, बल्कि अदालत परिसर के बाहर हुई. हिस्ट्रीशीटर के तीन गोलियां लगी हैं.

 Jharkhand: कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: झारखंड (Jharkhand) के देवघर की अदालत (Court) में पेशी के लिए लाए गए हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार सिंह नामक एक कैदी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने अदालत परिसर के निकट गोली कांड को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. अमित कुमार को बिहार के बिहटा से गिरफ्तार करके लाया गया था.

देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना अदालत परिसर में नहीं हुई है, बल्कि अदालत परिसर के बाहर अधिवक्ताओं द्वारा बनाई गई करकटनुमा झोपड़ी के पास हुई.

ये भी पढ़ें- Delhi: मयूर विहार में 30 साल की महिला को छत से फेंका, ससुरालवालों पर लगा आरोप

हिस्ट्रीशीटर के लगी तीन गोलियां
उन्होंने बताया है कि प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि मृतक को अपराधियों ने तीन गोलियां मारीं. उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसे कितनी गोलियां लगी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक रिवाल्वर बरामद की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement