Advertisement

Delhi Rape Case: युवती के साथ दिल्ली के फाइव स्टार होटल में रेप, डेटिंग ऐप पर बने थे दोस्त

द्वारका में डेटिंग ऐप पर बने दोस्त ने किया युवती का रेप, अगले दिन मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार. हैदराबाद का बताया जा रहा है आरोपी.

Delhi Rape Case: युवती के साथ दिल्ली के फाइव स्टार होटल में रेप, डेटिंग ऐप पर बने थे दोस्त

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली (Delhi) के द्वारका (Dwarka) इलाके से एक घिनौनी वारदात सामने आई है. जहां एक फाइव स्टार होटल में कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. दोनों के बीच एक डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात हुई थी. जहां दोनों में दोस्ती हो गई थी. आरोपी हैदराबाद का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ेः Kanpur: जल्द बनेगा आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो रुट, योजना को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

दिल्ली पुलिस ने घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि रेप की घटना 30 मई की है. आरोपी और पीड़िता के बीच डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को दिल्ली के द्वारका (Dwarka) के एक फाइव स्टार होटल में बुलाया था, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी रेप करने के बाद पीड़िता को मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ेः Remarks on Prophet: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर कश्मीर में तनाव, इंटरनेट बंद

टिंडर डेटिंग एप्प पर बने थे दोस्त

पीड़िता के मुताबिक आरोपी और उसके बीच 27 मई को डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) पर मोहक गुप्ता नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी. आरोपी ने उसे 30 मई को मिलने दिल्ली के द्वारका (Dwarka)  में एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था. जहां आरोपी ने उसे ड्रिंक दी थी. आरोपी ने इसी दौरान रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी अगले दिन सुबह 10:30 पर युवती को मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने कहा है कि घटना के बाद से ही आरोपी का फोन बंद आ रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement