Advertisement

सिसोदिया के बाद अब DDC के वाइस चेयरमैन पर शिकंजा, LG ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

एलजी वीके सक्सेना ने जैस्मिन शाह से एक हफ्ते में जवाब मांगा है. BJP सांसद प्रवेश वर्मा की शिकायत पर उपराज्यपाल ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे.

सिसोदिया के बाद अब DDC के वाइस चेयरमैन पर शिकंजा, LG ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

अरविंद केजरीवाल के साथ जैस्मिन शाह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना की बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद अब डीडीसी (DDC) के वाइस चेयरमैन जैस्मिन शाह (Jasmine Shah) को एलजी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है. यह नोटिस वाइस चेयरमैन रहते हुए AAP प्रवक्ता रहना, ऑफिस का राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल करना और सरकारी सेवा का उल्लघंन को लेकर जारी किया गया है.

एलजी ने जैस्मिन शाह से एक हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा है. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा की शिकायत पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जैस्मिन शाह के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे. यह जांच मुख्य सचिव को सौंपी गई थी. जांच में जैस्मिन की कार्यशैली को सरकारी सेवा शर्तों का उल्लंघन पाया गया था.

ये भी पढ़ें- जस्टिस DY चंद्रचूड़ के CJI बनने पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर, 9 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार

बिजली सब्सिडी में अनिमियतता बरतने का भी आरोप
जैस्मिन शाह पर बिजली सब्सिडी में अनिमियतता बरतने का भी आरोप लगाया गया है. एलजी ने इस मामले में मुख्य सचिव से BSES डिस्कॉम को आप सरकार से मिलने वाली बिजली सब्सिडी में अनिमितताओं और विसंगतियों की जांच करने के आदेश दिए थे. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 के घर में टूटी Abdu Rozik की हिम्मत, वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोए सिंगर  

AAP नेताओं पर की जाएगी कार्रवाई
इससे पहले एलजी ने कहा था कि AAP के जिन नेताओं के खिलाफ शिकायत मिली ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एलजी को आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और जैसमिन शाह के खिलाफ शिकायत मिली थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement