Advertisement

Delhi Crime: दिल दहला देने वाली घटना, सिगरेट के लिए 10 रुपये ना देने पर नाबालिग की हत्या

सिगरेट के लिए 10 रुपये ना देने पर नाबालिग की चाकू मार कर हत्या. चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Delhi Crime: दिल दहला देने वाली घटना, सिगरेट के लिए 10 रुपये ना देने पर नाबालिग की हत्या

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. घटना पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के आनंद पर्वत इलाके की है. जहां चार युवकों ने सिगरेट के लिए 10 रुपये ना देने पर नाबालिग की हत्या कर दी. घटना के दौरान युवकों ने नाबालिग से पैसे छीनने की भी कोशिश की.

पुलिस के मुताबिक घटना का पूरा मामला पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के आनंद पर्वत इलाके का है. जहां चार युवकों ने चाकू मारकर नाबालिग की हत्या कर दी. आरोपियों की पहचान प्रवीण (20), अजय (23), सोनू (20) और जतिन (24) के रुप में हुई है. इनमें से तीन आरोपी बाबा फरीदपुरी इलाके रहने वाले हैं जबकि चौथा आरोपी आनंद विहार का रहने वाला है.

यह भी पढ़ेः Bihar Gangrape: बिहार में हुआ निर्भया जैसा कांड, चलती बस में नाबालिग का गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

सड़क किनारे पड़ा मिला शव

पुलिस ने बताया कि सोमवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को मृतक का शव रामजस स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. मृतक की पहचान आनंद पर्वत निवासी विजय के रूप में हुई है. मृतक नाबालिग के पेट के ऊपरी हिस्से में चाकू से हमला किया गया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई.

पुलिस की जांच में खुलासा

पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) (केंद्रीय) श्वेता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गुप्त मुखबिरों की मदद से सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि रविवार को उनका मृतक नाबालिग के साथ सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था. मृतक नाबालिग विजय के ही इलाके में रहने वाले सोनू ने उससे सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये देने को कहा था, उसके मना करने पर विवाद शुरू हो गया। 

यह भी पढ़ेः Rajya Sabha Election: सत्तारुढ़ भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर, भाजपा गठबंधन और निर्दलीय विधायक आज पहुंचेंगे पंजाब

इस दौरान युवकों ने नाबालिग के साथ हाथापाई भी की और बाद में सोनू और उसके साथियों ने नाबालिग को चाकू मार दिया. पुलिस के मुताबिक सोनू दर्जी का काम करता है. हत्या की घटना में उसका साथ देने वाले उसके साथी अजय वाहन चालक है, प्रवीण मजदूर है जबकि जतिन एक जूते की दुकान पर काम करता है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement