Advertisement

Gujarat Election: 20 लाख रोजगार, 2 सी फूड पार्क, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा... BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

Gujarat BJP Manifesto: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है.

Gujarat Election: 20 लाख रोजगार, 2 सी फूड पार्क, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा... BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

गुजरात के लिए बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने इस घोषणा पत्र में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने, 2 एम्स के स्तर के संस्थान स्थापित करने और  10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने समेत वोटर्स का ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  (JP Nadda) ने शनिवार को गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय इस संकल्प पत्र को जारी किया.

जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात संतों की भूमि रही है. बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है, हम संविधान के अनुसार चलते हैं. हमारे इस संकल्प पत्र से गुजरात का विकास होगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है, उस पर चलना और उसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. हम 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करके 'इरीगेशन की फैसिलिटी' को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढाएंगे. इसी के साथ हम साउथ गुजरात में और सौराष्ट्र में 2 सी फूड पार्क स्थापित करेंगे.

ये भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन का एक और Video आया सामने, सस्पेंड जेल सुपरिटेंडेंट के साथ आए नजर

BJP के मैनिफेस्टो में ये बड़े वादे
बीजेपी के संकल्प पत्र के मुताबिक, आयुष्मान भारत योजना के तहत जो 5 लाख तक का हेल्थ कवरेज मिल रहा है, उसे 10 लाख किया जाएगा. अगले 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. 10,000 करोड़ रुपये के बजट से 20,000 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बदला जाएगा. 3 सिविल मेडिसिटी, 2 एम्स के स्तर के संस्थान, मौजूदा अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का महाराजा श्री भगवत सिंह जी स्वास्थ्य कोष बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, जंगलों से बरामद हड्डियों से पिता का DNA हुआ मैच

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement