राज्य
बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव पत्रकारों के सामने RJD कार्यकर्ता पर बरस पड़े. उन्होंने कहा, 'चुप रहिए तो अच्छा है, बगल में बैठकर फोटो खींचाओ, ज्ञान मत दीजिए.
डीएनए हिंदी: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार को बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इस सरकार में RJD के मंत्री लगभग हर दिन नए-नए विवादों में फंस रहे हैं. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की वो नसीहत भी काम नहीं आ रही है, जिसमें उन्होंने पार्टी नेताओं और राजग कोटे के सभी मंत्रियों को अदब से पेश आने की सलाह दी थी. RJD नेता और बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्टी नेता के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, बिहार सरकार में सहकारिकता मंत्री बनाए जाने के बाद सुरेंद्र प्रसाद यादव पहली बार अपने गृह जिले में पहुंचे थे. यहां स्वागत समारोह के बाद सुरेंद्र यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे, उसी दौरान बगल में बैठे एक नेता ने मंत्री के कान में कुछ सलाह देते नजर आए. बस इस बात पर सुरेंद्र यादव नाराज हो गए और पत्रकारों के कैमरे की परवाह किए बिना RJD कार्यकर्ता पर बरस पड़े. उन्होंने कहा, 'चुप रहिए तो अच्छा है, बगल में बैठकर फोटो खींचाओ, ज्ञान मत दो कि मंत्री को सब बोका*चो* समझेंगे
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार के काफिले पर हमला करने के मामले में बड़ा एक्शन, 13 लोग गिरफ्तार
बीजेपी ने RJD मंत्री के वीडियो पर ली चुटकी
सुरेंद्र यादव का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने तंज कसा. बीजेपी नेता निखिल आनंद ने ट्वीट किया, 'सुरेंद्र भाई मंत्री हैं और उनका मंशा ठीक है, इंटेस्ट भी लेते हैं. लेकिन इ जो बुड़बकवा आपको सीखा रहा था लाइव पीसी में! बताइए इसको समझ में नहीं आता है कि मंत्री को पब्लिकली ज्ञान नहीं देना चाहिए. मंत्री जी ठीक बोले, फोटो खींचाओ लेकिन ऐसे ज्ञान मत दो कि मंत्री को सब "बो@चो@" समझे.'
सुरेंद्र भाई मंत्री हैं और उनका मंशा ठीक है, इंटेस्ट भी लेते हैं।
लेकिन इ जो बुड़बकवा आपको सीखा रहा था लाइव पीसी में! बताइए इसको समझ में नहीं आता है कि मंत्री को पब्लिकली ज्ञान नहीं देना चाहिए।
मंत्री जी ठीक बोले- फोटो खींचाओ लेकिन ऐसे ज्ञान मत दो कि मंत्री को सब "बो@चो@" समझे। pic.twitter.com/ZsC9mpqFl3— Nikhil Anand (@NikhilAnandBJP) August 20, 2022
BJP ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
वहीं, अगल ट्वीट में उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, 'स्क्रिप्ट बहुत अच्छा है. पढ़ने-सुनने में अच्छा लग रहा है. लेकिन कौन पढ़ेगा, कौन सुनेगा, कौन समझेगा और किसको समझायेंगे.तेजस्वी भाई! एक ही काफी है, यहां तो हर शाख पर बैठा है. बिहार व बिहार की जनता के सम्मान में राजद के मंत्रियों से अपील करता हूं कि आपके आदेश का पालन करें.'
गौरतलब है कि 20 अगस्त को तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताऔ और RJD के मंत्रियों को सलाह दी थी कि उम्र में बड़े कार्यकर्ता, समर्थक या किसी अन्य व्यक्ति को अपने पांव नहीं छूने दें. उन्होंने कहा कि शिष्टाचार के लिए अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते या आदाब करेंगे और इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे. तेजस्वी ने सभी मंत्रियों से आग्रह किया है कि उनका व्यवहार सभी के प्रति सौम्य और शालीन रहे. सादगी के साथ पेश आते हुए सभी जाति, धर्म के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.