Advertisement

Ankita Murder: गंदे काम को तैयार नहीं थी अंकिता, इसलिए मार डाला, भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 को गिरफ्तार किया है.

Ankita Murder: गंदे काम को तैयार नहीं थी अंकिता, इसलिए मार डाला, भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

अंकिता भंडारी की हत्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 19 साल की अंकिता भंडारी पिछले 5 दिनों से गायब थी. वह रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी. सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एडिशनल एसपी पौड़ी के अनुसार, पुलकित आर्य ही उस रिसॉर्ट का मालिक था जिसमें अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. अंकिता के गायब होने के बाद से ही पुलकित आर्य और रिसॉर्ट मैनेजर दोनों फरार थे. पुलिस ने बताया कि तीनों ने आरोपियों ने हत्या के बारे में कई राज उगले हैं. आरोपियों ने कबूल किया है कि अंकिता से उनकी हाथापाई हुई थी जिसके बाद उन्होंने उसे नदी में फेंक दिया. 

अंकिता से गंदा काम कराना चाहता था पुलकित आर्य
बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री के बेटे मुलकित आर्य अपने दोस्तों के साथ रिजॉर्ट में लड़कियों को सोने के लिए मजबूर करता था. यही गंदा काम अंकिता भंड़ारी से कराना चाहता था लेकिन युवती ने जब मना किया तो उससे झगड़ा करने लगा. इसके बाद 18 सितंबर को अंकिता को लेकर पुलकित, रिजॉर्ट का मैनेजर और एक अन्य के साथ ऋषिकेश पहुंचा. यहां तीनों ने शराब पी. इस दौरान पुलकित और अंकिता की फिर से बहस हो गई और उसके कालेनामों की पोल खोल देने की बात कही. इसके बाद पुलकित ने अंकिता को नदी में धक्का दे दिया. हालांकि, इस बात अभी खुलासा नहीं हो पाया कि अंकिता की हत्या पहले की गई या उसे डूबाकर मारा गया.

यह भी पढ़ें, देश में हर दिन गायब हो रहे 212 बच्चे, हर 4 मासूमों में से 3 हैं बेटियां

पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर शव की तलाश कर रही है.पुलिस ऋषिकेष के पास चिला बैराज में पानी कम कर सर्च अभियान चला रही है. हालांकि, अधिकारिक रूप से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जा रहा है कि पुलकित बीजेपी के एक प्रभावशाली नेता का बेटा है. वहीं, ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने रिसोर्ट के बाहर तोड़फोड़ की. आरोपी के रिसॉर्ट में तोड़फोड़

कांग्रेस ने BJP को घेरा
वहीं, इस हत्याकांड में बीजेपी नेता व पूर्व राज्य मत्री विनोद आर्य के बेटे के मुख्य आरोपी होने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस घटना को पहाड़ की अस्मिता के लिए चुनौति बताया है. उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा इतनी देरी से कार्रवाई करना सरकार व प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है. रावत ने कहा कि इस घटना के बाद से पहाड़ की बहु-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement