Advertisement

बागपत में युवकी की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

उत्तर प्रदेश के बागपत के छपरौली से एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें कुछ लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह युवक गांव में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है...

बागपत में युवकी की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

युवक की पिटाई करते ग्रामीण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो छपरौली थाने के लुम्ब गांव का है. बताया जा रहा है कि रात में एक युवक गांव के एक मकान में घुसने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.

बाद में गांव वालों ने युवक से उसके गांव में आने कारण पूछा लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. ग्रामीण बुरी तरह उसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं.

इसी बीच पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जैसे ही यह वीडियो छपरौली थाने में पहुंची, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस इस वीडियो के पड़ताल में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें, प्रेमी ने किया लड़की को अगवा, गांव में उड़ी अफवाह- बाघ उठाकर ले गया!

पुलिस का कहना है कि उसे इस तरह की जानकारी मिली है. लेकिन, अभी तक पीड़ित और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. हम कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही हम इस मामले को सुलझा लेंगे.

इस बीच गांव में युवक की मौजूदगी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, खुलकर कोई भी कुछ कहने से बच रहा है.

नोट: पिटाई का वीडियो हमारे पास है, लेकिन हम इसे नहीं लगा रहे हैं. इसका वजह यह है कि यह वीडियो बेहद वीभत्स है. वीडियो देखकर आप विचलित हो सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement