Advertisement

Sex Reassignment Surgery: प्रेमिका से शादी करने के लिए लड़की बन गई 'लड़का'!

एक लड़की अपनी सहेली के साथ संबंध में थी और उससे बहुत प्यार करती थी, माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नही था. लड़की ने प्यार पाने के लिए पुरुष बनने का फैसला किया...

Sex Reassignment Surgery: प्रेमिका से शादी करने के लिए लड़की बन गई 'लड़का'!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: कहते हैं प्यार सब कुछ बदल सकता है, पहाड़ों को भी हिला सकता है तो यह कुछ हद तक सच भी है. एक लड़की ने ऐसा करके दिखाया है. अपने प्यार के लिए एक हद से गुजर गई वह 20 साल की लड़की. यह मामला प्रयागराज (Prayagraj) का है.

वह लड़की अपनी सहेली के साथ संबंध में थी और उससे बहुत प्यार (Love) करती थी, लेकिन लड़की के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नही था.अंत में लड़की ने पुरुष बनने के लिए सर्जरी कराने का फैसला किया, ताकि वह लड़की के साथ अपने रिश्ते को जारी रख सके.

यह भी पढ़ें, जान देने के लिए साथ नहीं कूदा प्रेमी, नदी में से तैरकर निकल आई प्रेमिका और कर दिया केस

उसने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से सलाह ली. लड़की के लिंग बदलने (Sex Reassignment Surgery) की मेडिकल प्रक्रिया करीब 4 महीने पहले शुरू हुई.

प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता चौरसिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने लड़की के लिंग को बदलने की चुनौती स्वाकारी.

यह भी पढ़ें,UP: जिस लड़की से तय हुई शादी उसी को भगा ले गया मंगेतर, जानें क्या है पूरा मामला

डॉ. जैन ने कहा, 'लड़की ने कुछ महीने पहले संपर्क किया और कहा कि वह महिला शरीर में फंसी हुई महसूस कर रही है और अपना लिंग बदलना चाहती है.'

डॉ. जैन ने कहा, 'उसने हमें बताया कि उसके माता-पिता फैसले के खिलाफ थे, लेकिन वह एक वयस्क है और अपने फैसले खुद ले सकती है. हमने उसकी सहमति ली और प्रक्रिया शुरू की.' 

यह भी पढ़ें, जिंदा थे तो कबूल ना था रिश्ता, अब मरने के बाद चिता पर सजा 'मंडप'

डॉक्टर जैन ने सबसे पहले, 'मनोचिकित्सकों की एक टीम ने उसकी समस्या का निर्धारण करने के लिए लड़की की काउंसलिंग शुरू की और उसे सभी मापदंडों पर खरे उतरने के बाद हमने उसकी सर्जरी शुरू कर दी. लगभग चार महीने पहले, उसके स्तनों को हटा दिया गया था और डॉ. चौरसिया ने एक पखवाड़े पहले उसका ऑपरेशन किया और उसके गर्भाशय को हटा दिया. अब, उसे टेस्टोस्टेरोन हार्मोनल थेरेपी दी जा रही है जो दाढ़ी, मूंछ आदि जैसे पुरुष विशेषताओं के विकास में मदद करेगी.'

इस तरह लड़की की सर्जरी प्रक्रिया शुरू हुई. इसके बाद लड़की एक पुरुष में बदल जाएगी और उस लड़की से शादी कर सकेगी, जिसे वह प्यार करती है. उम्मीद है कि दोनों परिवारों को तब कोई आपत्ति नहीं होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement