Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

शारीरिक संबंध में बाधा बने बेटे पर मां ने पार की 'दरिंदगी' की सारी सीमाएं

Gurugram Crime News: गुरुग्राम से एक मां के अत्याचार की एक ऐसी कहानी आई है जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. मां का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध थे. बच्चा उसका विरोध करता था. इससे नाराज होकर मां ने उसे गर्म छलनी से कई जगह दागा...

शारीरिक संबंध में बाधा बने बेटे पर मां ने पार की 'दरिंदगी' की सारी सीमाएं

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: 13 वर्षीय लड़के की शिकायत पर बुधवार को सेक्टर 37 थाने में किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत उसकी मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को एक ही दिन में गिरफ्तार कर लिया गया था।

गुरुग्राम में एक 13 साल के लड़के साथ उसकी मां ने वहशी की तरह व्यवहार किया है. नाबालिग लड़के की शिकायत पर उसकी मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाने का है.

बताया जा रहा है कि लड़के ने अपनी मां को अपने प्रेमी विशाल के सात आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. उसने इसका विरोध किया. दोनों बच्चे के इस व्यवहार से नाराज थे. पहले तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा फिर छलनी को गर्म करके उसके चहरे और पैरों को जला दिया. साथ मां ने यह बात किसी को बताने पर पैर काटने की धमकी दी. यही नहीं उसके बाद भी उसकी मां ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा. 

यह भी पढ़ें, 6 प्रेमिकाओं के 'इश्क' में बना अपराधी, पुलिस ने चोरी की गाड़ी समेत दबोचा

जान बचाकर बच्चा किसी तरह घर से भाग निकला. उसकी बुरी हालत और रोता देखकर कुछ लोगों उसे गुरुग्राम के बाल कल्याण समिति में लेकर गए. 

नाबालिग ने पूछताछ में वहां बताया कि वह अपनी मां के साथ रहता है. दोनों गुरुग्राम में किराये के मकान में रहते हैं. बच्चे की मां एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. बच्चे के पिता और अन्य भाई-बहन बिहार बिहार में रहते हैं. यह बच्चा अपनी मां के साथ पिछले एक साल से गुरुग्राम में रह रहा है. लड़के का आरोप है कि मां का प्रेमी बराबर घर आता है. दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ता है.

यह भी पढ़ें, 11 साल की लड़की की 'दोस्त' ने ही करवाया गैंगरेप, पूरी घटना देखती रही और हंसती भी रही

पुलिस ने बताया कि बच्चे की शिकायत के बाद हमने उसकी मां और प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. बच्चे का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि हम इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement