Advertisement

ट्रेन में उठा लेबर पेन, महिला ने बर्थ पर ही दिया बच्चे को जन्म!

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अच्छी खबर आ रही है. यहां एक चलती ट्रेन में ही महिला को लेबर पेन हुआ. महिला ने बर्थ पर ही बच्चे को जन्म दिया. रेलवे अधिकारियों ने भी पूरा सहयोग किया. ट्रेन को स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई...

ट्रेन में उठा लेबर पेन, महिला ने बर्थ पर ही दिया बच्चे को जन्म!

महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: पंजाब के लुधियाना से बिहार राज्य जा रही किसान एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया. महिला को ट्रेन में ही अचानक से लेबल पेन उठा और उसने बर्थ पर ही नन्हीं सी जान को जन्म दिया. वहीं प्रसव की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को मिलते ही पूरा विभाग अलर्ट हो गया. 

ट्रेन के पहुंचने से पहले ही बाराबंकी के दरियाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दे दी गई, जैसे ही ट्रेन दरियाबाद स्टेशन पर पहुंची, वहां पहले से ही एंबुलेंस मौजूद थी. वहीं प्रसव के बाद महिला और बच्चे को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. महिला ने बेटे को जन्म दिया है. 

बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले के रहने वाले 28 साल के शत्रुघ्न पंजाब के लुधियाना में काम करते हैं. वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने किसान एक्सप्रेस से अपनी पत्नी 24 साल की सुशीला के साथ घर जा रहे थे. बाराबकी के सैदखानपुर स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि बिहार जा रही एक महिला ने ट्रेन में नवजात बच्चे को जन्म दे दिया है. तुरंत ही दरियाबाद स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई गई.

यह भी पढ़ें, क्लर्क ने मांगी छुट्टी, लिखा-पत्नी नाराज होकर चली गई है, मनाने जाना है!

स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह के मुताबिक किसान एक्सप्रेस की बोगी एस-8 की सीट संख्या 72 पर महिला के प्रसव की सूचना उन्हें मिली. सूचना कंट्रोल रूम से मिलने पर एंबुलेंस बुलाई गई. स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो जच्चा व बच्चा को उतरवाकर एंबुलेंस से सीएचसी मथुरानगर भिजवाया गया. 

यह भी पढ़ें, भरी क्लास में बच्चे से मसाज करवाती रही टीचर, देखें शर्मनाक वीडियो

महिला के पति शत्रुघ्न ने बताया कि वह रक्षाबंधन के मौके पर वह घर जा रहे थे. ट्रेन में पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और ट्रेन में ही प्रसव हुआ है. दोनों अस्पताल में पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. यह उनकी तीसरी संतान है. पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement