Advertisement

आज लालू के बड़े लाल Tej Pratap और बहू Aishwarya की होगी मुलाकात, तलाक पर आ सकता है फैसला

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम है. आज तलाक पर फाइनल फैसला आ सकता है...

आज लालू के बड़े लाल Tej Pratap और बहू Aishwarya की होगी मुलाकात, तलाक पर आ सकता है फैसला

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम है. आज दोनों के बीच मुलाकात होनी है. इसके बाद तय होगा कि दोनों को साथ रहना है या फिर तलाक लेना है. दोनों की मुलाकात के बाद और उनकी राय जानने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है.

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के पोती ऐश्वर्या राय की शादी पटना में 12 मई 2018 को हुई थी. ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय भी राजनीति में हैं. 

यह भी पढ़ें, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के घर चोरी, नौकर ही ले उड़ा माल

शादी के 6 महीने के बाद ही तेज प्रताप ने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया था. फिलहाल इस मुकदमे की सुनवाई पटना हाई कोर्ट में हो रही है. आज ऐश्वर्या और तेज प्रताप की अंतिम काउंसलिंग है. 

ध्यान रहे कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी के बाद साइकिल पर एक फोटो वायरल हुई थी. इस फोटो में दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखे थे. 

हालांकि, तलाक के मुकदमे के दौरान दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया था. ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी, ननद मीसा भारती और पति तेज प्रताप पर घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज कराया था. इसके जवाब में ऐश्वर्या पर भी सास के साथ मारपीट करने मुकदमा दर्ज कराया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement