Advertisement

कौन थे जगतगुरु Ramanujacharya? अयोध्या में आज इनकी मूर्ति का अनावरण करेंगे CM योगी

17वीं सदी के महान संत रामानुजाचार्य (Ramanujacharya) ने समानता और सामाजिक न्याय पर जोर दिया.

कौन थे जगतगुरु Ramanujacharya? अयोध्या में आज इनकी मूर्ति का अनावरण करेंगे CM योगी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanth) आज अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर हैं. वह महान संत जगतगुरू रामानुजाचार्य (Ramanujacharya) की मूर्ति का अनावरण करेंगे. यह प्रतिमा लगभग चार फीट लंबी होगी. इस मूर्ति को राम जन्मभूमि से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित दक्षिण भारत की शैली पर बने मंदिर 120 साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर (अम्मा जी) में स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा वह श्री राम मंत्रार्थ मंडपम के रजत जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. सीएम योगी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी की भी समीक्षा करेंगे. बता दें कि पिछले दिनों सीएम योगी ने अधोध्या में लता मंगेश्कर चौक का भी उद्घाटन किया था. 

कौन थे रामानुजाचार्य?
रामानुजाचार्य का जन्म तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 1017 में हुआ था. रामानुजाचार्य एक वैदिक दार्शनिक और समाज सुधारक के रूप में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने देशभर में घूम- घूमकर समानता और सामाजिक न्याय पर जोर दिया. रामानुजाचार्य ने भक्ति आंदोलन को पुनर्जीवित किया और उनके उपदेशों ने अन्य भक्ति विचारधाराओं को प्रेरित किया. उन्हें अन्नामाचार्य, भक्त रामदास, त्यागराज, कबीर और मीराबाई जैसे कवियों के लिए प्रेरणा माना जाता है. 

ये भी पढ़ेंः रूस के हमलों से यूक्रेन में ब्लैक आउट का डर, मुख्य बिजली ग्रिड तबाह, बिजली-पानी बचा रहे लोग

लक्ष्मण का माने जाते हैं अवतार
रामानुजाचार्य को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है. कलयुग में रामानुजाचार्य जी के रूप में लक्ष्मण ने अवतार लिया था. रामानुजाचार्य आलवन्दार यामुनाचार्य के प्रधान शिष्य थे. गुरु की इच्छानुसार रामानुज ने उनसे तीन काम करने का संकल्प लिया था- ब्रह्मसूत्र, विष्णु सहस्रनाम और दिव्य प्रबंधनम की टीका लिखना. रामानुजाचार्य ने गृहस्थ आश्रम त्यागकर श्रीरंगम के यदिराज संन्यासी से संन्यास की दीक्षा ली. 
 
वैष्णव धर्म का किया प्रचार 
इतिहास के आधार पर माना जाता है कि दक्षिण भारत के मैसूर के शालग्राम नामक स्थान पर रहने लगे. रामानुज ने उस क्षेत्र में बारह वर्ष तक वैष्णव धर्म का प्रचार किया. इसके बाद वैष्णव धर्म के प्रचार के लिए पूरे देश का भ्रमण किया. 1137 ई. में वह ब्रह्मलीन हो गए. 

ये भी पढ़ेंः बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा किसानों से लेकर आम आदमी का बजट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

ये रहेगा सीएम योगी का कार्यक्रम 

10:40 बजे - सीएम योगी पहुंचेंगे राम कथा पार्क 
11:00 बजे - मुख्यमंत्री रामास्वामी टेंपल गोलाघाट पहुंच रामानुजाचार्य की मूर्ति का करेंगे अनावरण
12:10 बजे - मुख्यमंत्री श्री राम मंत्रार्थ मंडपम पहुंच रजत जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 
12.40 बजे- राम कथा संग्रहालय पहुंचेंगे सीएम। 
2:00 बजे - रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव की तैयारी के संबंध में करेंगे बैठक 
2:05 बजे - सरयू अतिथि ग्रह पहुंचेंगे 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement