Advertisement

देखें वीडियो: चोर को ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा, फिर जमकर पिटाई

भागलपुर में ट्रेन में चेन छीनकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों धर-दबोचा. बाद में उसे ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा. पढ़ें अश्वनी कुमार की रिपोर्ट...

देखें वीडियो: चोर को ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा, फिर जमकर पिटाई

ट्रेन की खिड़की से लटका चोर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बिहार के भागलपुर (Bhagalpur News) में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. ट्रेनों में झपटमारी करने वाले एक बदमाश को लोगों ने ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा. बाद में उसकी जमकर पिटाई भी की. ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले बिहार के ही बेगूसराय में लोगों ने एक चोर के साथ ऐसा ही सलूक किया था.

भागलपुर के ममलखा स्टेशन के पास एक बदमाश चेन छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था. तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया. बदमाश को लोगों ने खिड़की से लटकाए रखा. इस दौरान चोर जान की भीख मांगता नजर आ रहा है. बाद में लोगों ने उसे वापस ट्रेन की बोगी में खींच लिया और जमकर पिटाई की. बदमाश लहूलुहान हो गया. इस दौरान ट्रेन बैठे यात्रियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें, चोर को चलती ट्रेन में खिड़की से लटकाए रखा, जान की भीख मांगता नजर आया

बताया जा रहा है कि भागलपुर में कहलगांव के आसपास ट्रेनों में चेन और मोबाइल छीनने की खूब घटनाएं हो रही हैं. आम यात्री इससे परेशान हैं. इसी दौरान बुधवार को ममलखा स्टेशन के पास यह घटना घटी. बताया जा रहा है कि ममलखा से घोघा स्टेशन तक लोगों ने चोरों को खिड़की से लटकाए रखा.

यह भी पढ़ें, हैवानियत: बेटी की दूसरी शादी करने पर नाक, कान काटकर अपने साथ लेते गए हमलावर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिहार के बेगूसराय में भी ऐसी ही घटना घटी थी. जिसमें एक झपटमार को लोगों ने ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा. यह घटना बेगूसराय के साहेबपुर कलाम स्टेशन की थी. यह वीडियो भी सोशल मीडिाय पर खूब वायरल हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement