Advertisement

Viral Video: यूपी में 3 फकीरों से लगवाए जय श्रीराम के नारे, गांव से खदेड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा का एक वीडियो वारयल हो रहा है. इस वीडियो में 3 मुस्लिम फकीरों से जय श्रीराम के नारे लगवाए जा रहे हैं...

Viral Video: यूपी में 3 फकीरों से लगवाए जय श्रीराम के नारे, गांव से खदेड़ा

गोंडा में फकीरों के साथ मारपीट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से नफरत फैलाने वाला एक वीडियो सामने आया है. यह मामला राज्य के गोंडा (Gonda) जिले का है. इस वीडियो में 3 मुस्लिम फकीरों से बदतमीजी की जा रही है. वीडियो में उनसे जबरन जय श्रीराम (Chant Jai Shree Ram) के नारे लगवाए जा रहे हैं. इसमें कानपुर हिंसा का भी जिक्र हो रहा है. साथ ही उन फकीरों से उठक-बैठक भी करवाई जा रही है.

यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुसिल का कहना है कि ये फकीर नहीं, बल्कि मुस्लिम युवक थे. ये फकीर के वेश में गांव-गांव घूम रहे थे. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है.

यह मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर डिंगुर गांव का है. यहां पर 3 मुस्लिम फकीर भीख मांगते नजर आ रहे हैं. एक युवक उनको रोक कर आधार कार्ड मांगता है. बाद में युवक हाथ में डंडा लेकर उनसे उठक-बैठक करवाने लगता है. 

युवक ने उनसे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए. आगे उसने गांव में फिर से दिखाई न देने की धमकी भी दी.

गोंडा पुलिस ने अपने बयान में कहा कि जैसे ही हमें घटना के बारे में पता चला, हमने कार्रवाई की. हमने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही हम मुस्लिम व्यक्ति के बारे में विस्तार से तहकीकात कर रहे हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement