Advertisement

Stunts on Highway: चलती गाड़ी में नाच रहा था दूल्हा, पुलिस ने थमाया 2 लाख का चालान

यूपी ट्रैफिक पुलिस ने चलती कार में डांस करने और सेल्फी लेने पर दूल्हे समेत बारातियों पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया...

Stunts on Highway: चलती गाड़ी में नाच रहा था दूल्हा, पुलिस ने थमाया 2 लाख का चालान

चलती गाड़ी में डांस करते युवक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: यूपी ट्रैफिक पुलिस ने चलती कार में डांस करने और सेल्फी लेने पर दूल्हे समेत बारातियों पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. 

जानकारी के मुताबिक, अंकित कुमार नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस को टैग कर एक वीडियो ट्वीट की. वीडियो शेयर करते हुए अंकित कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'हरिद्वार से नोएडा मेरी यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर जिले में कुछ लोग मनोरंजन के लिए दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे. उम्मीद है कि ट्रैफिक पुलिस मामले का संज्ञान लेगी.'

सीनियर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने ट्वीट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Fine for Helmet: अब हेलमेट पहनने के बावजूद कट सकता है चालान, बाइक चलाने से पहले जान लें नए नियम

एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने कहा, 'वीडियो के आधार पर 9 वाहनों की पहचान कर ली गई है और हमने मालिकों के खिलाफ 2 लाख रुपये का चालान किया है. साथ ही संबंधित धाराओं के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी. सभी वाहनों का दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement