Advertisement

Drowned in Ganga: दिल्ली के 2 युवकों की उत्तराखंड के ऋषिकेश में डूबने से मौत

उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास शिवपुरी में रविवार को गंगा नदी में नहाते समय दिल्ली के 2 युवक डूब गए. दोनों दिल्ली के उत्तमनगर इलाके के रहने वाले थे...

Drowned in Ganga: दिल्ली के 2 युवकों की उत्तराखंड के ऋषिकेश में डूबने से मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी:उत्तराखंड में ऋषिकेश (Rishikesh) के पास शिवपुरी में रविवार को गंगा (Ganga) नदी में नहाते समय दिल्ली के 2 युवक डूब गए. युवकों की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स(State Disaster Response Force) ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 

पुलिस ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए युवक शिवपुरी में गंगा में स्नान करने गए थे लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे नदी में डूब गए. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने युवकों की तलाश के लिए अभियान चलाया, हालांकि लापता युवकों का कोई सुराग नही मिल पाया. अंधेरा बढ़ने पर रोका गया तलाशी अभियान सोमवार को फिर से शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें, उत्तराखण्ड में बस हादसे में 26 लोगों की मौत, MP सीएम का उत्तराखण्ड दौरा

युवकों की पहचान नई दिल्ली में उत्तमनगर के विकासनगर क्षेत्र के रहने वाले दीपक वर्मा (30) और सचिन (23) के रूप में हुई है.


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement