Advertisement

Acid Attack: शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने फेंका तेजाब, मौत

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने में एक सिरफिरे आशिक के हद से गुजरने की कीमत एक युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी...

Acid Attack: शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने फेंका तेजाब, मौत

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी:  बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) जिले के फुलवरिया थाने में एक सिरफिरे आशिक के हद से गुजरने की कीमत एक युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. आशिक ने शादी से इनकार करने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी कथित प्रेमिका पर तेजाब से हमला (Acid Attack) कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, मीरगंज के रहने वाले कृष्णा कुमार की बहन की शादी कररिया ठकुराई गांव में हुई थी. इस दौरान वह अपनी बहन के घर आता था. पास में ही युवती का घर था. इसी दरम्यान दोनों में दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ गईं. बताया जाता है कि दोनों में फोन से लंबी बातचीत भी होने लगी थी.

Bihar Police: दिन में करीब 9 बार पिटती है बिहार पुलिस!

इसी दौरान युवती की कहीं और शादी ठीक हो गई और 7 मई को सगाई भी हो गई. इस बात से कृष्णा नाराज हो गया और आरोप है कि 7 मई की रात कृष्णा अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और सोए अवस्था में युवती पर तेजाब से हमला कर दिया और फरार हो गया.

युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पहले गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सोमवार को युवती की मौत हो गई.

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं. जल्द ही स्पीडी ट्रायल कर आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement