Advertisement

Tej Pratap yadav: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के घर चोरी, नौकर ही ले उड़ा माल

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पटना वाले घर में चोरी हो गई है. चोरी का आरोप नौकर चंदन पर लगा है...

Tej Pratap yadav: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के घर चोरी, नौकर ही ले उड़ा माल

तेज प्रताप यादव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज प्रताप के पटना वाले  घर में चोरी हो गई है. तेज प्रताप ने चोरी का आरोप नौकर पर लगाया है. नौकर फरार है.

तेज प्रताप के 2 एम स्टैंड रोड आवास से लाखों की चोरी हो गई है. चोरी का आरोप नौकर चंदन कुमार पर है. बताया जा रहा है कि चंदन 27 मई को ही लाखों का सामान लेकर फरार हो गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ शिफ्ट हुए हैं. इसके बाद ही उन्होंने घर की जिम्मेदारी अपने नौकर चंदन को दे दी थी.

tej pratap yadav

तेज प्रताप ने सचिवालय थाना में इससे संबंधित लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. नौकर के साथ ही 2 एम स्टैंड रोड के सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही की भी शिकायत की गई है.  अपनी शिकायत में तेज प्रताप ने लिखा है कि चंदन कुमार, पीएंडटी कॉलोनी पटना का रहने वाला है. मेरा आई फोन और 3 बैग चोरी करके भाग गया है. मेरी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. तेज प्रताप ने पुलिस से तुरंत सामान बरामद करने का आग्रह किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement