Advertisement

Shraddha Murder Case: कई लड़कियों से संबंध... हत्या कर जंगल में फेंका शव, आफताब ने पूछताछ में कबूला सच

Shraddha Murder Case: आफताब होटल में ही श्रद्धा की हत्या करना चाहता था लेकिन मौका ना मिलने के कारण उसका प्लान फेल हो गया. 

Shraddha Murder Case: कई लड़कियों से संबंध... हत्या कर जंगल में फेंका शव, आफताब ने पूछताछ में कबूला सच

श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ एक ऑडियो टेप लगा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः श्रद्धा वलकर हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. पूछताछ में आरोपी आफताब ने कबूल किया है कि उसके कई लड़कियों के साथ संबंध थे. इतना ही नहीं आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर लाश के टुकड़े जंगल में फेंकने की बात कबूल कर ली है. उसने यह भी बताया कि श्रद्धा को दिल्ली लाने के बाद छतरपुर में घने जंगल देखकर फ्लैट लेने का फैसला किया था.  

कब हुई शुरुआत?
जांच में सामने आया है कि इसी साल 2022 की शुरुआत में दोनों के रिश्ते खराब होने शुरू हो गए जिसके जिसके बाद फरवरी में श्रद्धा आफ़ताब से पूरी तरह अलग होकर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी. आफ़ताब कभी नहीं चाहता था कि श्रद्धा उसको छोड़कर किसी ओर के पास चली जाए. खुद को एक आख़िरी मौका देने और दोनों के रिश्तों की एक नई शुरुआत करने की कोशिश में दोनों उत्तरांचल और हिमाचल के एक लंबे टूर पर घूमने निकले लेकिन इस टूर के दौरान भी आफ़ताब लगातार दूसरी लड़कियों से बात करता रहता था. इसी को लेकर दोनों के बीच हिमाचल टूर के दौरान भी झगड़ा हुआ था. 

ये भी पढ़ेंः Shraddha Murder Case: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा, पुलिस को अब तक 13 हड्डियां मिलीं

कई लड़कियों से संबंध की बात आई थी सामने
आफताब की दूसरी लड़कियों के साथ संबंध की बात सामने आने के बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे. इसी के बाद श्रद्धा ने 3 मई को आफ़ताब से पूरी तरह अलग होने का फैसला कर लिया था. श्रद्धा ने यह बात आफताब को बता भी दी थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले है कि जिससे ये पता चलता है कि आफ़ताब वापस मुंबई जाने की बजाए जानबूझकर श्रद्धा को दिल्ली लाया और ऐसी जगह घर लिया जहां पर वो बड़ी आसानी से श्रद्धा का क़त्ल करके उसकी लाश को ठिकाने लगा सके.  

होटल में ही करना चाहता था हत्या
जानकारी के मुताबिक 8 मई को दिल्ली आने के बाद दोनों एक दिन पहाड़गंज के एक होटल में रुके थे. जहां उसने देखा कि यहां श्रद्धा की हत्या करना मुमकिन नहीं है. इसके बाद दोनों सेदुल्लाजाब के इलाके के एक होस्टल में कुछ दिन रुके. फ्लैट की तलाश के वक्त आफताब ने देखा कि छतरपुर का ये इलाका बेहद घनी आबादी वाला इलाका है कुछ ही दूरी पर घने जंगल है. लिहाजा आफताब ने इस इलाके में फ्लैट लेने का फैसला किया. दोनों 15 मई को छतरपुर एन्क्लेव के फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे. फ्लैट में शिफ्ट होने के बाद श्रद्धा ने आफताब को साफ बोल दिया था कि जब तक उसकी नोकरी नहीं लग जाती तब तक को उसके साथ इस फ्लैट में रह रही है. नौकरी लगते ही वो यहां से कहीं ओर चली जायेगी. इसी बात को लेकर दोनों में 18 मई को झगड़ा हुआ और नशे की हालत में आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी.  

ये भी पढ़ेंः श्रद्धा मर्डर केस में कोर्ट ने दी आफताब के नार्को टेस्ट की मंजूरी, ये दो तारीख की हैं तय

डिलीवरी एप से मांग डिटेल
दिल्ली पुलिस ने पेटीएम, ज़ोमेटो, ब्लिंकइट और बम्बल एप्प को नोटिस भेजकर आफ़ताब और श्रद्धा के मोबाइल से होने वाले ऑर्डर की डिटेल्स देने को कहा है. इन डीटेल्स के जरिये पुलिस ये जानना चाहती है कि किस दिन तक आफ़ताब दो लोगों का खाना और सामान मंगाता था और किस दिन के बाद उसने एक आदमी का खाना ऑर्डर करना शुरू कर दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement