Advertisement

पति प्रताड़ित करता था और देखते ही देखते बरेली की शबनम हो गई शिवानी!

फेसबुक पर शबनम की आकाश से दोस्ती हुई और दोनों के बीच कब प्यार हो गया यह पता ही नहीं चला. पढ़ें अजय कश्यप की रिपोर्ट...

पति प्रताड़ित करता था और देखते ही देखते बरेली की शबनम हो गई शिवानी!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएएन हिन्दी: कहते हैं धर्मों की दीवार भी प्यार को नहीं रोक पाती है. लाख बंदिश हो, लेकिन जीत प्यार की ही होती है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में सामने आया है. मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली शबनम को एक गैरमुस्लिम से प्यार हो जाता है. और देखते ही देखते शबनम शिवानी बन जाती है.

बरेली के फरीदपुर थाने के भूरे खान गौटिया की रहने वाली शबनम की दोस्ती फेसबुक पर आकाश नाम के एक युवक से हुई. शबनम मुस्लिम थी और आकाश हिन्दू. दोनों में बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे यह बातचीत का सिलसिला कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. शबनम के परिवार वालों को जब यह पता चला तो उन्होंने सख्ती शुरू की. शबनम का घर से निकलना बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें, लाइब्रेरी में की दोस्ती फिर रेप केस में फंसा 5 लाख वसूले, पुलिस ने जांच में पलट दिया पूरा खेल

लेकिन, मौका मिलते ही शबनम घर से भाग गई और आकाश से मंदिर में शादी कर ली. शबनम के परिवार वालों इस मामले में केस दर्ज कराया. पुलिस ने शबनम को बरामद कर लिया. लेकिन, शबनम आकाश के साथ जाने पर अड़ गई. घर वालों और पुलिस वालों, दोनों ने समझाया लेकिन शबनम ने किसी की नहीं सुनी.

यह भी पढ़ें, यूपी का एक ऐसा गांव जहां खारे पानी की वजह से लड़कों की नहीं हो रही है शादी!

शबनम के परिवार वालों का कहना है कि उसकी पहले शादी हो चुकी है. ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे इसी वजह से वह मायके में आकर रह रही थी.

इसी बीच शबनम की दोस्ती आकाश से हुई और देखते ही देखते प्यार में बदल गई. मंदिर में आकाश से शादी के बाद शबनम ने अपनी मांग सिंदूर भी लगाया था और अब उसने अपना नाम बदलकर शिवानी रख लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement