Advertisement

'औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिद', BHU के सवाल पर मचा बवाल!

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की परीक्षा में एक विवादित सवाल को लेकर बवाल मच गया है. इस सवाल के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं...

'औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिद', BHU के सवाल पर मचा बवाल!

ज्ञानवापी मस्जिद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल पर बवाल मच गया है. एमए इतिहास की परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था. इस सवाल में छात्रों से उस पुस्तक के लेखक का नाम पूछा गया था जिसमें मुस्लिम शासक 'औरंगजेब द्वारा आदि विश्वेश्वर मंदिर' (Adi Vishweshwar Temple) के विध्वंस का उल्लेख है. 

यह सवाल ऐसे समय में पूछा गया है जब ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) और आदि विश्वेश्वर मंदिर का मामला अदालत में चल रहा है. ध्यान रहे कि हाल ही अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करवाया गया था. इस सर्वे में मस्जिद के भीतर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था. 

यह भी पढ़ें, ज्ञानवापी के फैसले का और किन मामलों में होगा असर, किन-किन धार्मिक स्थलों पर है विवाद, जानें सबकुछ

इस सवाल के बाद बीएचयू के साथ-साथ पूरे काशी में विवाद शुरू हो गया है. प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यह सवाल मुसलमानों के विरोध में और हिन्दुओं के पक्ष में है.

गौरतलब है कि वर्तमान में जहां ज्ञानवापी मस्जिद है वहां आदि विश्वेश्वर मंदिर होने का दावा हिन्दू पक्ष करता रहता है. हालांकि, मुस्लिम पक्ष इसे स्वीकार नहीं करता है.

यह भी पढ़ें, 'मंदिर ही है ज्ञानवापी ', हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दिया 1936 के मुकदमे का सबूत

1991 में स्थानीय पुजारियों ने ज्ञानवापी परिसर में पूजा करने के लिए अदालत में एक याचिका दायर की थी. इसके अलावा कई ऐसी अर्जियां अदालत में दायर की गई हैं जिसमें दावा किया जाता है कि अदि विश्वेश्वर मंदिर का विध्वंस कर ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण करवाया गया है. 

कुछ समय पहले ही अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करवाया गया था. इस सर्वे में यह बात सामने आई थी कि मस्जिद परिसर के भीतर शिवलिंग मौजूद है. साथ ही मस्जिद परिसर में हिन्दू धर्म के कई चिह्न मिले थे. इसके बाद अदालत ने इस केस को सुनवाई योग्य मान लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement