Advertisement

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, यूपी के रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 5 लड़कियों की मौत, 4 घायल | राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेंगे, यूपी विधानसभा के बाहर SP विरोध करेगी, SIR में गड़बड़ी का मुद्दा भी विपक्ष उठाएगा | अनुज चौधरी की याचिका पर आज HC में सुनवाई, संभल- ASP अनुज चौधरी को लेकर बड़ी खबर, विपक्ष कोडीन सिरप मामले का मुद्दा उठाएगा, CJM कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया था, CJM कोर्ट के आदेश को चुनौती पर सुनवाई होगी | यूपी सरकार को घेरने की कोशिश करेगा विपक्ष, यूपी सरकार 11 फरवरी को बजट पेश करेगी, यूपी विधानसभा का आज से बजट सत्र, यूपी विधानसभा में आज हंगामे के आसार | छात्रों से चर्चा का दूसरा एपिसोड जारी होगा, पीएम मोदी छात्रों को सफलता का मंत्र देंगे, प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से संवाद करेंगे, 'परीक्षा पे चर्चा' दूसरा एपिसोड जारी होगा, पहला एपिसोड 6 फरवरी को प्रसारित हुआ था, पीएम सुबह 10 बजे छात्रों से संवाद करेंगे

बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म, RJD को लगा बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला

Anant Singh: एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है.

Latest News
बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म, RJD को लगा बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) को आर्म्स एक्ट के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है. अनंत सिंह की सदस्यता रद्द कर करने के लिए विधानसभा सचिव की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद दोषी साबित होने की तारीख से उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म की जाती है. इसे आरजेडी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है. 

क्या है मामला  
साल 2015 में बाढ़ में युवक विनय उर्फ पुटुस यादव की हत्या हुई थी. इसी मामले में पटना पुलिस ने सर्च वारंट लेकर एटीएस और डॉग स्क्वायड के साथ अनंत सिंह के आवास को खंगाली थी. अनंत सिंह के सरकारी आवास से एके-47, 6 मैग्जीन, इंसास राइफल, हैंड ग्रेनेड और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की गई थीं. अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. बता दें कि इस मामले में उन्हें 14 जून को दोषी करार दिया गया था. इसके बाद 21 जून को 10 साल की सजा सुनाई गई. बता दें कि विधानसभा या लोकसभा में ये प्रावधान है कि अगर किसी सदस्य को दो साल या उससे अधिक की सजा होती है तो उन्हें विधायक या सांसद के पद के लिए अयोग्य माना जाता है. साथ ही उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाती है.  

ये भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav को एक और झटका! ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा ऐलान

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा की सीट को रिक्त कर दिया गया है. अनंत सिंह ने इस सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए जीत गए थे. अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था. आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया था. कोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement