Advertisement

बढ़ेंगी अशोक गहलोत की मुश्किलें! बीजेपी ने बनाई विशेष रणनीति, जानिए क्या है प्लान

Rajasthan News: भाजपा की ‘जन आक्रोश यात्रा’ में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका होगी, जिसमें स्थानीय लोग अपनी शिकायतें डाल सकेंगे.

बढ़ेंगी अशोक गहलोत की मुश्किलें! बीजेपी ने बनाई विशेष रणनीति, जानिए क्या है प्लान

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा. (फोटो- Twitter/BJP)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सचिन पायलट (Sachin Pilot) की तरफ से लगातार विरोध का सामना कर रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने अब भाजपा की तरफ से बड़ी चुनौती आने वाली है. राज्य में भाजपा के पक्ष और गहलोत सरकार के विरोध में माहौल बनाने के लिए जेपी नड्डा 'जन आक्रोश यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं. जेपी नड्डा 1 दिसंबर को पार्टी की 'जन आक्रोश यात्रा' की शुरुआत करेंगे.

51 यात्राओं को दिखाई जाएगी हरी झंडी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जेपी नड्डा जयपुर में 51 "जन आक्रोश रथ" को हरी झंडी दिखाएंगे जो राज्य में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे. उन्होंने बताया कि सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में रथ यात्राओं की शुरुआत तीन और चार दिसंबर को होगी. उन्होंने कहा कि इस ‘जन आक्रोश’ आंदोलन का उद्देश्य राज्य सरकार को उसकी चौथी वर्षगांठ पर घेरना है.

पढ़ें- उदयपुर-अहमदाबाद रेल रूट पर हुआ ब्लास्ट, दो हफ्ते पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

भाजपा ने जारी किया थीम सॉन्ग

भाजपा ने रविवार को जन आक्रोश यात्रा का 'थीम सॉन्ग' जारी करने के साथ ही आमजन के लिए 'मिस्ड कॉल नंबर' (8140200200) और कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के "कुशासन" को लेकर आरोप पत्र भी जारी किया. भाजपा द्वारा जारी चार पन्नों के 'आरोपपत्र' में पार्टी ने कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख किया है. इसके पहले पन्ने पर पार्टी ने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड पर प्रकाश डाला है.

पढ़ें- Viral Video: राजस्थान में इंदिरा रसोई के बर्तन चाट रहे थे सूअर,  BJP ने की जांच की मांग

गहलोत सरकार को चार साल पूरे

उल्लेखनीय है कि इस साल जून में पैगम्बर मोहम्मद के कथित अपमान को लेकर दर्जी कन्हैया लाल की दो लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार का 17 दिसंबर को चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है.

पढ़ें-  'PM ने पहले की थी गुलाम नबी साहब की तारीफ, सबने देखा फिर क्या हुआ'

गांव-गांव जाएगी भाजपा की यात्रा

पूनिया ने कहा कि एक दिसंबर से 14 दिसंबर तक ‘जन आक्रोश यात्रा’ चलेगी. उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को जयपुर से प्रदेशभर के लिए रथों की रवानगी होगी और दो दिसंबर को जिलों से रवानगी होगी जबकि तीन और चार दिसंबर को विधानसभा क्षेत्रों में इन रथों के साथ आक्रोश यात्रा की शुरुआत होगी.  उन्होंने कहा कि 4-14 दिसंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ गांव-गांव, गली-गली जाएंगे और लगभग 20 हजार चौपालें लगाई जाएंगी.

पढ़ें- मां से रेप किया, बेटियां नीलाम कर दीं, राजस्थान में कर्ज नहीं चुकाने पर दिखाई दरिंदगी 

‘जन आक्रोश यात्रा’ में होगी एक शिकायत पेटिका

भाजपा नेता ने कहा कि ‘जन आक्रोश यात्रा’ में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका होगी, जिसमें स्थानीय लोग अपनी शिकायतें डाल सकेंगे और इन शिकायतों का संकलन कर पार्टी के घोषणापत्र में इनका उल्लेख होगा. भाजपा के 'जन आक्रोश' आंदोलन पर पलटवार करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 'जन आक्रोश' केंद की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ है जिसने लोगों के जीवन को दयनीय बना दिया है.

(भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement