Advertisement

राघव चड्ढा ने संसद में BJP को घेरा, कहा 'यह समय चीन से व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देने का है'

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में सीमा पर चीनी सेना की लगातार घुसपैठ और एम्स से डेटा चोरी के मुद्दे को उठाया और सरकार से कई तीखे सवाल किए. 

राघव चड्ढा ने संसद में BJP को घेरा, कहा 'यह समय चीन से व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देने का है'

राघव चड्डा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने चीन (China) के मुद्दे को लेकर संसद में भाजपा (BJP) सरकार को घेरा है. चड्ढा ने राज्यसभा में सीमा पर चीनी सेना की लगातार घुसपैठ और एम्स से डेटा चोरी के मुद्दे को उठाया और सरकार से कई तीखे सवाल किए. 

चड्ढा ने मंगलवार को संसद में कहा कि अभी कुछ दिन पहले एम्स में बड़े पैमाने पर डेटा चोरी की घटना सामने आई है, जहां शीर्ष नेताओं, जजों, अधिकारियों समेत कई लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखे हुए हैं. इस मामले की एफआईआर में कहा गया था कि ये डेटा चोरी चीन ने किया है. उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार इसे लेकर क्या कर रही है इसका जवाब दे. 

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश के आर्थिक संकट की वजह क्या है? क्या श्रीलंका-पाकिस्तान की तरह डूबने जा रही पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार को बहुत अच्छी सलाह दी थी कि भारत को चीन के साथ अपना सारा व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देना चाहिए लेकिन सदन में उनकी यह मांग उठाने पर मेरा माइक बंद कर दिया गया.

सदन में अपना सवाल पूरा नहीं करने के बाद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर पूछा कि संसद में अरविंद केजरीवाल की जायज मांग उठाने पर मेरा माइक्रोफोन क्यों बंद कर दिया गया? उन्होंने कहा कि चीनी सेना बार-बार भारत की सीमा पर हमारे जवानों से उलझती है लेकिन हर बार भारतीय सेना मजबूती से चीनी सेना को सीमा से खदेड़ देती है. इसलिए चीन के साथ व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देने का यह सही समय है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement