राज्य
ऑनलाइन इश्क की एक मजेदार प्रेम कहानी सामने आई है. उत्तराखंड के पहाड़ों पर रहने वाली लड़की ने मध्य प्रदेश के रायसेन में रहने वाले लड़के से शादी कर ली. दोनों की मुहब्बत PUBG खेलने के दौरान परवान चढ़ी...
डीएनए हिन्दी: इस दुनिया में कब, किसको, किससे प्यार हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. एक ऐसी ही इश्क की कहानी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से आई है. यहां ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते रायसेन के लड़के को नैनीताल की लड़की से प्यार हो गया. दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली.
इस ऑनलाइन इश्क की कहानी का पता तब चला जब लड़की के परिवार वालों ने नैनीताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जांच में पता चला कि लड़की फिलहाल रायसेन में है. नैनीताल पुलिस जब रायसेन से लड़की को वापस लेने गई तो लड़की ने आने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें, Facebook: लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं की एक्सेप्ट, 'सनकी' ने उठाया गलत कदम
बताया जा रहा कि लड़की और लड़का दोनों ऑनलाइन गेम PUBG के शौकिन हैं. PUBG खेलते-खेलते दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे.
यह भी पढ़ें, अब मत करिए PUBG और BGMI का इंतजार, जल्द लॉन्च होगा स्वदेशी ऑनलाइन गेम
पुलिस ने बताया कि नैनीताल पुलिस ने रायसेन पुलिस की मदद से वार्ड नंबर 11 में रहने वाले योगेश और शीतल को थाने बुलाया. थाने में दोनों के बयान दर्ज किए गए. नैनीताल पुलिस लड़की को अपने साथ ले जाना चाहती थी लेकिन लड़की ने जाने से इनकार कर दिया. वह रायसेन में अपने पति योगेश के साथ ही रहना चाहती है. उसने कहा कि मैं बालिग हूं और अपनी इच्छा से योगेश शादी की है. मुझ पर किसी का दबाव नहीं है. नैनीताल पुलिस भी राजी हो गई और लड़की को बिना लिए ही वापस नैनीताल लौट गई.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.