Advertisement

Prophet Remarks Row: हिंसा के बाद एक्शन में CM योगी, शाम 6.30 बजे बुलाई हाई लेवल मीटिंग

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके बाद योगी सरकार सख्त एक्शन के मोड में है.  

Prophet Remarks Row: हिंसा के बाद एक्शन में CM योगी, शाम 6.30 बजे बुलाई हाई लेवल मीटिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के खिलाफ बीजेपी से निलंबित की जा चुकीं नूपुर शर्मा (Nupur sharma) के विवादित टिप्पणी पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पत्थरबाजी और लाठी चार्ज की घटनाएं भी सामने आईं. इस इसे लेकर योगी सरकार सख्त एक्शन के मोड में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शाम 6.30 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. 

सीएम योगी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं. उन्होंने आज शाम 6.30 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. बैठक में प्रदेश के बड़े अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में हिंसा को लेकर हो रही कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद ही अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः एक वोट ने कैसे बिगाड़ा अजय माकन का खेल, कम वोट पाकर भी निर्दलीय उम्मीदवार ने ऐसे जीता राज्यसभा चुनाव

हिंसा के आरोपियों पर लगेगा NSA
प्रयागराज में हिंसा पर पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है. पुलिस का कहना है कि जावेद अहमद प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है. वहीं जावेद अहमद की बेटी का भी हिंसा में संदिग्ध रोल का खुलासा हुआ है. पुलिस ने कहा है कि हिंसा के आरोपियों पर NSA लगाया जाएगा. प्रयागराज के एसएसपी की कहना है कि हिंसा मामले के आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः रांची हिंसा में दो और लोगों की मौत, हिंसा भड़काने वालों पर योगी सरकार का भी एक्शन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement