Advertisement

प्रेमिका ने पकड़े थे हाथ और पति ने चाकुओं से पूरा शरीर गोद डाला

आगरा के चर्चित प्रीति हत्याकांड में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं. पुलिस की चार्जशीट में बताया गया है कि पति ने अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली की मदद से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया...

प्रेमिका ने पकड़े थे हाथ और पति ने चाकुओं से पूरा शरीर गोद डाला

बॉडीबिल्डर की अंगड़ाई लेने से मौत हो गई.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: आगरा में 21 मई को हुई प्रीति हत्याकांड में पुलिस ने कई खुालसे किए हैं. उस वक्त इस हत्याकांड से पूरा आगरा सकते में था. इस मामले में आरोपी उपेंद्र उसकी प्रेमिका मोनिका और मोनिका की सहेली पल्लवी इस वक्त जेल में बंद हैं. पुसिल ने इस मामले में चार्जशीट दायर की है. पुलिस की चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं.

25 साल की प्रीति की शादी 11 दिसंबर 2021 को हुई थी. लेकिन, प्रीति का दुर्भाग्य की शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दी गई. 22 मई की सुबह उपेंद्र के पिता साहब सिंह ने ही पुलिस को फोन कर बुलाया था. साहब सिंह ने ही बताया कि रात में मुझे प्रीति और उपेंद्र के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दी. जब मैंने कमरे में झांका तो प्रीति बुरी तरह घायल थी और उपेंद्र के साथ कमरे में दो और लड़कियां भी थीं.

यह भी पढ़ें, प्रेमिका के बेड में छुपा था पति, पत्नी ने आखिरकार ढूंढ निकाला!

पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि उपेंद्र के ही बताने पर हमने मोनिका और पल्लवी को अरेस्ट किया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि पल्लवी को उपेंद्र और मोनिका ने 50 हजार रुपये का लालच दिया था. पल्लवी बेहद गरीब परिवार से थी इस कारण लालच में आ गई.

यह भी पढ़ें, लिव-इन पार्टनर का शादी से इनकार, महिला ने मौत के घाट उतारा, पढ़ें, कत्ल की पूरी कहानी

उधर उपेंद्र अपनी प्रेमिका मोनिका से कह रहा था कि वह अपनी पत्नी को छोड़ देगा. अगर वह नहीं मानी तो मार भी देगा. मोनिका को वह कई दिनों से ऐसा आश्वासन दे रहा था. उस दिन मोनिका पल्लवी के साथ उपेंद्र के घर पहुंच गई और सामने ही प्रीति को मारने का दबाव बनाया.  

पुलिस के चार्जशीट में कहा गया है कि मोनिका और पल्लवी ने प्रीति के हाथ और पांव पकड़े थे. उपेंद्र ने उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए थे और तकिए से उसका मुंह भी दबाए रखा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement