Advertisement

बेटी के रेपिस्ट को सजा दिलाने थाने पहुंची तो पुलिस वाले ने मां का ही कर दिया रेप!

यूपी के कन्नौज से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां एक पुलिस वाले ने रेप पीड़िता की मां के साथ ही रेप कर दिया है. एसपी कन्नौज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पुलिस वाले को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है...

बेटी के रेपिस्ट को सजा दिलाने थाने पहुंची तो पुलिस वाले ने मां का ही कर दिया रेप!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. यहां 17 की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई. जब अपनी बेटी की न्याय दिलाने थाने पहुंची तो चौकी इंचार्ज ने सारी हदें पार कर उसी के साथ रेप किया. कन्नौज के एसपी के आदेश में रिपोर्ट दर्ज की गई है. चौकी इंचार्ज को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है.

यह शर्मनाक मामला कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. यहां एक किशोरी के साथ रेप की घटना हुई. इस मामले की जांच की जिम्मेदारी कन्नौज शहर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद चौकी हाजी शरीफ के प्रभारी अनूप कुमार मौर्य को मिली थी. बच्ची को न्याय दिलाने के बहाने चौकी इंचार्ज ने पीड़िता की मां को अपने सरकारी आवास बुलाया और वहां उसके साथ रेप किया.

यह भी पढ़ें, छत्तीसगढ़ में नाबालिग को भगाकर ले गई महिला, 260 दिनों तक बंधक बनाकर करती रही रेप!

महिला ने अपनी तहरीर में हाजी शरीफ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य को दोषी ठहराया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुपम सिंह ने सदर सीओ शिव प्रताप सिंह को 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था. सीईओ सदर की जांच में ऐसे तथ्य मिले इससे यह साबित होता है कि चौकी इंचार्ज द्वारा महिला से रेप किया गया था. 

यह भी पढ़ें, प्यार, शादी और अब धोखा, यूपी के अजब प्रेम की गजब कहानी!

इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया और आरोपी चौकी इंचार्ज को जेल भेज दिया गया. एसपी कन्नौज का कहना है कि हम दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement