राज्य
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दंगे की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. इस इलाके के 3 मजारों को दो सगे भाइयों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके पहले कि दंगा फैलता पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले में सांप्रदायिक हिंसा की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. जिले के थाना शेरकोट में रविवार की सुबह सांप्रदायिक माहौल खराब होते-होते बच गया. इस इलाके के 3 मजारों को दो सगे भाइयों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत आरोपियों को धर दबोचा. पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं. इन दोनों के नाम कमाल और आदिल है. तनाव को देखते हुए जिले के एसपी और डीएम ने इलाके में डेरा डाल दिया है.
दरअसल इस इलाके में दोनों भाइयों आदिल और कलाम का मकसद सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था. इसी उद्देश्य से दोनों ने इलाके के 3 मजारों में जमकर तांडव मचाया. घोषिवाला गांव के भूरेशाह का मजार, जलालशाह का मजार और कुतुबशाह का मजार को इन दोनों भाइयों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.
यूपी में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, बिजनौर मे दो मुस्लिम भाइयों ने मजारों में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार#UttarPradesh #Crime pic.twitter.com/fMLN8Pl3Pm
— DNA Hindi (@DnaHindi) July 25, 2022
यह भी पढ़ें, हापुड़ में दलित बच्चियों की यूनिफॉर्म उतरवाने का मामला, 2 टीचर पर केस दर्ज
कमाल और आदिल ने दोनों भाइयों ने मजार की चादरों और पर्दों को जलाकर राख कर दिया. इनकी हरकत को कुछ लोगों ने देख लिया और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तुरंत दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया.
पुलिस को आशंका है कि उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसी वारदातें किसी और स्थान पर भी हो सकती हैं. इस घटना के बाद सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. खास तौर पर उन जगहों पर जहां बड़ी संख्या में मजार और दरगाह हैं.
यह भी पढ़ें, सौतेली मां की हैवानियत! 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल
घटना की सूचना मिलने पर बिजनौर के डीएम उमेश मिश्र और एसपी दिनेश सिंह तुरंत शेरकोट पहुंचे. पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि अगर दोनों भाई तुरंत नहीं पकड़े जाते तो शायद जिले में साप्रदायिक हिंसा फैल सकता था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.