Advertisement

Petroleum Reserves: बिहार के इन दो शहरों में पेट्रोलियम भंडार मिलने के संकेत, ONGC को मिली खोज की मंजूरी

Petroleum Reserves: बक्सर और समस्तीपुर में पेट्रोलियम भंडार मिलने के संकेत मिले हैं. इससे पूरे राज्य की तकदीर बदल सकती है.  

Petroleum Reserves: बिहार के इन दो शहरों में पेट्रोलियम भंडार मिलने के संकेत, ONGC को मिली खोज की मंजूरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बिहार के दो शहर समस्तीपुर और बक्सर में पेट्रोलियम रिजर्व (Petroleum Reserves) मिलने के संकेत मिले हैं. तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) का आकलन है. इन दोनों शहरें में गंगा के किनारे तेल के भंडार हो सकते हैं. ओएनजीसी ने बिहार के खान एवं भू-तत्व विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन (अन्वेषण) लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. अब सरकार की ओर से इसे मंजूरी मिल गई है. समस्तीपुर जिले के 308 किलोमीटर और बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत मिले हैं. इसके पहले भी सिवान, पूर्णिया और बक्सर में तेल भंडार होने का अनुमान लगाया गया था. 

बिहार सरकार ने दी मंजूरी
केंद्र सरकार के मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) को समस्तीपुर के गंगा बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थों के खोज के लिए बिहार सरकार ने स्वीकृति आज दे दी है. ओएनजीसी ने इस इलाके में पेट्रोलियम भंडार मिलने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिले से गुजरने वाली गंगा बेसिन में तेल का पर्याप्त भंडार होने का अनुमान लगाया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Rajya Sabha Election: ये विधायक बढ़ा रहे कांग्रेस की टेंशन, हरियाणा में पार्टी 'धोखे' का डर

जल्द ही सर्वे किया जाएगा 
जानकारी के मुताबिक तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) का यह अनुमान है कि बक्सर 52.13 km और समस्तीपुर में तेल के बड़े भंडार हो सकते हैं. ओएनजीसी बिहार के खान और भूतत्व विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन (अन्वेषण) के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है. बता दें कि बक्सर में करीब चार वर्ष पूर्व ही गंगा बेसिन में तेल का भंडार होने के सबूत मिले थे. उस दौरान ओएनजीसी की टीम ने सिमरी में कैंप कर तेल भंडार की जानकारी के लिए सर्वे किया था. पहले चरण में राजपुर कला पंचायत में कुछ स्थानों पर खनन भी किया गया था. बक्सर के अलावा सिवान के रघुनाथपुर में भी तेल होने की जानकारी मिलने पर मिट्टी के नमूने जांच को हैदराबाद भेजे गए थे. इन दो स्थानों के साथ पूर्णिया में भी 46.5 करोड़ टन कच्चे तेल का अनुमान लगाया गया था.   

ये भी पढ़ेंः मूसेवाला केस में एक और वीडियो आया सामने, ऑल्टो कार में पेट्रोल भराते दिखे शूटर्स

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement