Advertisement

Old Currency: पटना में खेत की जुताई के दौरान मिले पुराने नोट, लूट मच गई!

बिहार की राजधानी पटना के सिगोड़ी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट मिले हैं. नोट के लिए लोगों में लूट मच गई...

Old Currency: पटना में खेत की जुताई के दौरान मिले पुराने नोट, लूट मच गई!

नोट के साथ गांव वाले

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजधानी पटना (Patna) के सिगोड़ी थाना (Sigori Thana) क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट मिले हैं. नोट मिलने की चर्चा पूरे इलाके में है. दरअसल यह मामला सिगोड़ी थाना क्षेत्र का है. यहां के पसौढ़ा गांव में खेत की जुताई चल रही थी. उसी दौरान जमीन के नीचे दबे नोट निकलने की बात सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जिसके हाथ जितना नोट लगा लेकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गांव वाले सभी नोट लेकर जा चुके थे. बताया जाता है कि सिगोड़ी थाने के पसौढ़ा गांव के रहने वाले अजय सिंह के खेत में ट्रैक्टर से जुताई चल रही थी. इसी दौरान सरकार द्वारा नोटबंदी (Notebandi) में बंद किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोटों से भरा एक थैला ट्रैक्टर में लगे हल में फंस गया. ड्राइवर ने जब फंसे थैले को निकालने की कोशिश की तो उसमें भरे नोट देखकर दंग रह गया.

यह भी पढ़ें, Patna में ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर छापा, नोटों से भरी 5 बोरियां, 4 लग्जरी कार और जमीन के पेपर बरामद

थैला फटने के कारण खेत में 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बिखर गए थे. खेत से भारी मात्रा में नोट निकलने की बात सुन ग्रामीण खेत की ओर भागे. जिसके हाथ जितने नोट लगे वह उसे लेकर चलता बना. इसी दौरान किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीण सारे नोट ले जा चुके थे. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पुराने नोट किसने जमीन के अंदर छिपाकर रखे थे. पुलिस लूटे गए पुराने नोटों की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है. वहीं इस संबंध में पंचायत सामिति सदस्य ने बताया कि एक बंडल था जिसमें 500 और 1,000 रुपये के सड़े-गले नोट थे. रुपये का थैला होने का हौआ खड़ा किया गया है. पुलिस को थैला मिलने का हौआ खड़ा करने वालों की मंशा की जांच करनी चाहिए. बहरहाल इस संबंध में ग्रामीण या पुलिसकर्मी कैमरे पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement